लोग अक्सर अपने स्किन का ध्यान रखते हैं, लेकिन बालों के साथ लापरवाही कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अक्सर लोग समय की कमी के कारण सुबह के बजाय रात को बाल धोते हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है। इससे ना सिर्फ बालों को नुकसान पहुंचता है बल्कि स्वास्थ्य पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन कई बार लोगों को इस बात की सही जानकारी ना होने के कारण वह ऐसी गलती कर बैठते हैं। रात को बाल धोने से बाल झड़ने की समस्या होने लगती है। इसके अलावा रात को बाल धोने के कारण और भी कई समस्या उत्पन्न हो सकती है। आइए जानते हैं-
बाल अधिक उलझते हैं: अक्सर लोग रात को बाल धोने के बाद उन्हें कंघी से नहीं सुलझाते हैं, जिसकी वजह से बालों में गांठ पड़ जाती हैं। सूखने के बाद बाल और उलझ जाते हैं। इन्हें खींच-खींच कर सुलझाने से बाल टूटने लगते हैं।
एलर्जी का खतरा: रात को बाल धोने से सूखने में समय लगता है जिसके कारण धूल चिपकने से एलर्जी का खतरा भी बढ़ता है। अगर आपको रात में बाल धोने हीं हैं, तो उसे ठीक से सुखाने के बाद ही सोएं। स्कैल्प में भी संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
डैंड्रफ की समस्या: अक्सर लोग रात को बाल धोने के बाद उसे सूखाए बिना ही सो जाते हैं जिसके कारण रूसी, फंगस और बालों के झड़ने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गीले बालों के कारण नमी से फंगल ग्रोथ तेजी से बढ़ता है जिससे बालों में डैंड्रफ और फंगस जैसी बीमारियां बढ़ जाती है। इसलिए यदि आप रात को बाल धोते हैं तो उसे ड्रायर से सूखाकर ही सोएं।
रूखेपन की समस्या: रात में बाल धोने से लोग उन्हें सही से सूखा नहीं पाते हैं। इसका असर बालों की चमक पर पड़ता है। साथ ही इससे बालों का रूखापन भी बढ़ने लगता है। इसलिए रात को बाल धोने से अवॉयड करें या फिर बालों को अच्छी तरह सूखा कर सोएं। फिर आप अपने बालों को ढीले बैंड में बांधकर सोएं।