Coconut Oil For Hair: अगर आप शाइनी, सिल्की और मजबूत बाल चाहती हैं, तो नारियल तेल बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है। नारियल का तेल स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। नारियल तेल बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है, जो ड्राईनेस, डैमेज और हेयर फॉल को कम करके बालों को शाइनी और सिल्की बनाता है, लेकिन सही तरीके से लगाने से ही इसका पूरा फायदा मिलता है।

दरअसल, बहुत से लोग नारियल का तेल बालों में लगाते हैं, लेकिन उन्हें कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। बस नॉर्मल तरीके से ही इसका इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोग अपने बालों के लिए नारियल तेल का ही उपयोग करते हैं, लेकिन इस तेल का इस्तेमाल सही तरीके से करना बहुत ही आवश्यक होता है। इस तेल से स्किन पर मसाज करने से दाग-धब्बे कम होते हैं, इसके साथ ही स्कैल्प पर नारियल तेल लगाने से बाल सिल्की और सॉफ्ट बने रहते हैं। नारियल तेल के फायदे पाने के लिए आप ऑर्गेनिक, बिना रिफाइंड किया, वर्जिन कोकोनट ऑयल का चुनाव करें। इसमें ज्यादा न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।

नारियल का तेल कैसे लगाएं?

बालों को मजबूत और सिल्की बनाने के लिए गुनगुना नारियल तेल लगाएं। इसके लिए 2-3 चम्मच नारियल तेल को हल्का गुनगुना करें। इसे उंगलियों से स्कैल्प में मसाज करें और फिर बालों में लगाएं। 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बाल मजबूत होते हैं।

रातभर नारियल तेल लगाकर छोड़ें

सोने से पहले नारियल तेल को हल्का गर्म करके बालों में लगाएं और फिर शावर कैप पहनें ताकि तेल अच्छी तरह से स्कैल्प में समा जाए। इसके बाद सुबह माइल्ड शैंपू से धो लें। नारियल तेल का ऐसे इस्तेमाल करने से बाल गहराई से मॉइस्चराइज होते हैं, जिससे वे बेहद सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं।

हेयर मास्क बनाकर लगाएं

बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं और फिर 30-40 मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से बाल सिल्की, शाइनी और डैमेज-फ्री होते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।