भारती सिंह अपनी कॉमेडी के लिए काफी प्रसिद्ध हैं और टेलीविजन दुनिया का एक जाना माना चेहरा भी हैं। भारती ने बतौर एक प्रतियोगी अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वो एक होस्ट और जज के रूप में काम कर रही हैं। आज वह जिस भी मुकाम पर हैं अपनी मेहनत से हैं। इस ऊंचाई तक पहुंचने के लिए भारती ने बेहद ही संघर्ष भरा काम किया है। लेकिन आज उनका नाम भारत के मशहूर कॉमेडियन में गिना जाता है। आज तक के मुताबिक, भारती के जीवन में एक ऐसा वक्त आया था जब उन्हें गरीबी में जीना पड़ा था, जिसके कारण उनकी पढ़ाई भी छूट गई थी। आइए जानते हैं भारती सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें-

भारती सिंह की लाइफ से जुड़ी बातें: एक इंटरव्यू के दौरान भारती ने बताया है कि वह सिर्फ दो साल की थी जब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। ऐसे में परिवार को चलाने की सारी जिम्मेदारी उनकी मां के कंधे पर आ गई थी। भारती ने बताया था कि उनकी मां घर चलाने के लिए एक फैक्ट्री में काम करती थी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि घर की परेशानी को थोड़ी देर भूलने के लिए वह एनसीसी कैंप जाया करती थीं।

टीवी में कैसे मिला रोल: एक इंटरव्यू के दौरान भारती ने बताया कि वह जगह-जगह ऑडिशन देने जाया करती थी। इसी बीच एक दूसरे कॉमेडियन सुदेश लहरी ने भारती के हुनर को पहचाना। भारती ने बताया कि एनसीसी कैंप के दौरान वह पार्क में एक्टिंग करती थी, जहां सुदेश ने उन्होंने एक्टिंग करते हुए देखा था। इसके बाद उन्होंने भारती को एक रोल ऑफर किया और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।

भारती सिंह की लाइफस्टाइल: राजस्थान पत्रिका के मुताबिक, भारती सिंह एक एपिसोड का लगभग 25 से 30 लाख रुपए लेती हैं। वहीं लाइव इवेंट करने के लिए वह 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं। बता दें कि इनकी सलाना इनकम करीबन 8 करोड़ के लगभग है। उनके पास महंगी-महंगी कारें भी हैं। उनके पास 52 लाख की Audi, 1.78 करोड़ की मर्सिडीज़ और एक Swift Dzire है।

बता दें कि भारती ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ की सेकंड रनरअप रह चुकी हैं। टीवी पर कृष्णा अभिषेक के साथ ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ और ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ करने के बाद उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ में में भी काम किया हैं।