Happy Guru Purnima 2020 Quotes, Wishes Images, Status, Messages: गुरु पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 4 जुलाई को सुबह 11:33 बजे से होगा और समापन 5 जुलाई को सुबह 10:13 बजे होगा। इस दिन गुरुओं की पूजा करके, उनके चरणों में पुष्‍प अर्पित किए जाते हैं। इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन यानि 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। लिहाजा इस दिन शुभ मुहूर्त में ही पूजा आदि का कार्य पूर्ण करें। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं की पूजा करने का विशेष महत्व है. बता दें गुरुओं की पूजा करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि उनकी कृपा से व्यक्ति कुछ भी हासिल कर पाता है। गुरू पुर्णिमा के इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को मैसेजेज और कोट्स भेजकर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दें। यहां से लें ट्रेंडिंग कोट्स-

Happy Guru Purnima 2020 Wishes Images, Quotes, Messages, Status, Photos

1. कुमति कीच चेला भरा,
गुरु ज्ञान जल होय |
जनम – जनम का मोरचा, पल में डारे धोया।।
गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएं

2. सब धरती कागज करूँ,
लिखनी सब बनराय,
सात समुद्र की मसि करूँ,
गुरु गुण लिखा न जाय।।
गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Read | Chandra Grahan 05 July 2020 LIVE

3. पंडित यदि पढि गुनि मुये,
गुरु बिना मिलै न ज्ञान,
ज्ञान बिना नहिं मुक्ति है,
सत्त शब्द परमान।।
गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएं

4. गुरु कुम्हार शिष कुंभ है, गढ़ि – गढ़ि काढ़ै खोट।
अन्तर हाथ सहार दै, बाहर बाहै चोट।।
गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

5. गुरु को पारस चाहिए,
करे लौह को स्वर्ण।
शिष्य और गुरु जगत में,
केवल दो ही वर्ण।।
शुभ गुरू पूर्णिमा

6. वक़्त भी सिखाता है और गुरु भी,
पर दोनों में अंतर सिर्फ इतना ही है,
कि गुरु सिखाकर इम्तिहान लेता है,
और वक़्त इम्तिहान लेकर सिखाता है।।
गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएं

7. शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञानता का मिटाया अंधकार,
गुरु ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय है प्यार।।
गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएं

8. गुरु को पारस जानिए,
करे लौह को स्वर्ण।
शिष्य और गुरु जगत में, केवल दो ही वर्ण।।
गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएं