शादी-ब्याह का मौका हो या फिर तीज-त्योहार इन सभी खास मौकों पर लड़कियां और महिलाएं मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। इसे न केवल शुभ माना जाता है बल्कि इससे हाथों की खूबसूरती भी कई गुना बढ़ जाती है। अक्सर महिलाओं में एक चीज की होड़ रहती है कि उनकी मेहंदी दूसरी महिलाओं से अलग और ज्यादा सुंदर हो।
ऐसे में उन्हें हमेशा कुछ नई मेहंदी डिजाइन्स की तलाश रहती है। अगर आप पुरानी डिजाइन्स को लगाकर बोर हो चुकी हैं तो आपको खफीफी या गल्फ मेहंदी डिजाइन्स को ट्राई करना चाहिए। यह दोनों की मेहंदी डिजाइन्स दुबई की मेहंदी डिजाइन्स से प्रेरित हैं। एक में बारीक काम तो दूसरे में बोल्ड और बड़े डिजाइन्स को उकेरा जाता है।



क्या है खफीफ मेहंदी डिजाइन | khafif mehndi design
यह अरेबिक और दुबई मेंहदी से प्रेरित होती है। इसमें हल्के और फ्लोरल पैटर्न को फॉलो किया जाता है। हाथों को पूरी तरह भरने के बजाय इसमें हाथ के किनारों पर छोटे-छोटे गैप्स के साथ फ्लोरल और लीफी डिजाइन बनाए जाते हैं। उंगलियों पर भी यही पैटर्न उकेरा जाता है। इसमें काफी बारीक काम होता है। मॉडर्न टच इसकी खूबसूरती को बढ़ा देता है। यह देखने में सिंपल लेकिन स्टाइलिश लगती है। इसे लगाने से हाथों पर गहने पहनने जैसा लुक आता है। यह दुबई में काफी पॉपुलर है, आजकल काफी ट्रेंड में है।



गल्फ मेहंदी डिजाइन | Gulf Mehndi Design
यह दिखने में बेहद खास लगती है। बोल्ड, बड़े फूलों और पत्तियों को बनाया जाता है। इसमें बीच में शेडिंग की जाती है। यह अरेबिक और भारतीय मेहंदी का मिश्रण जैसी होती है। दुबई में यह काफी पसंद की जाती है। इसमें छोटे बारीक काम की बजाय बड़े फूल-पत्तियां होते हैं। शेडिंग का इस्तेमाल होने से यह दिखने में गहरी लगती है। घर पर खुद से लगाना आसान होता है।
