Gujarat Day 2024: गुजरात एक रंगबिरंगा राज्य है जहां आपको घूमने से लेकर खाने तक हर जगह विविधता नजर आएगी। यहां तक कि यहां के लोगों के कपड़ों में भी आपको एक साथ कई रंग और डिजाइन नजर आएंगे। खुद पीएम मोदी भी कई बार गुजराती कपड़ों में नजर आते हैं। तो आइए आज गुजरात दिवस पर जानते हैं यहां की उन चीजों के बारे में जो कि दुनियाभर में फेमस है और तमाम लोग इन्हें कॉपी भी करते हैं।

दुनियाभर में अपनी इन चीजों के लिए फेमस है गुजरात

गुजरात में घूमने की जगह-Gujarat tourist places

गुजरात में घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहां मंदिर है, वन है तो मरुस्थल भी है। जैसे कि यहां हर साल लाखों लोग इन जगहों पर घूमने आते हैं।
-सोमनाथ मंदिर
-सतपुड़ा हिल स्टेशन
-द्वारकाधीश मंदिर
-साबरमती आश्रम
-कच्छ का रण
-गिर नेशनल पार्क

गुजरात का खाना-Traditional Gujaratis food

गुजरात का खाना भी दुनियाभर में फेमस है। इनकी खास बात होती है मोटे अनाज और दलहन का ज्यादा इस्तेमाल। साथ ही मेथी जैसे साग और फर्मेटेंशन प्रोसेस का इस्तेमाल।
-खमन ढोकला
-हांडवो
-खांडवी
-दाल ढोकली
-ढेबरा
-मेथी मुठिया
-गाठिया और फाफड़ा

गुजरात का पारंपरिक पहनावा क्या है-Gujarat traditional clothes

पुरुषों के लिए गुजराती पारंपरिक पोशाक धोती और कुर्ता है, जिसके साथ वे हमेशा एक फेंटो जो कि एक प्रकार की पगड़ी होती है उसे पहने रहते हैं। उत्सवों पर, हाथ की कढ़ाई से बने केडियू ( Kediyu) और चोर्नो (Chorno) पहने देखा जाता है। तो, महिलाएं एर रंगीन कमरबंध के साथ चनिया चोली या घाघरा चोली पहनती हैं। दरअसल, चुन्नी को उड़ने से बचाने के लिए चुन्नी के ऊपर कमरबंध पहना जाता है। इसके अलावा गुजराती पटोला साड़ी दुनियाभर में फेमस है।