Kitchen Gardening Tips: कई लोगों को घर की छत पर या फिर बालकनी में गार्डनिंग करने का शौक होता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो सर्दियों में अपने घर में पौधा तो लगाना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कि इस मौसम के हिसाब से किस तरह के पौधे को लगाना चाहिए।

अगर आप भी अपने घर पर गार्डन लगाना चाहते हैं और खास कर इस मौसम में सब्जी उगाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस लेख में हम आपको घर पर लगाने के लिए 10 ऐसी सब्जी के बारे में बताएंगे, जिसको आप आसानी से उगा सकते हैं।

  1. 1. पालक

सर्दी के मौसम में आप अपने गार्डन में पालक को लगा सकते हैं। इसके बीज को लगाने के बाद आप करीब 6-8 सप्ताह के बाद इसको काट सकते हैं।

2. शिमला मिर्च

शिमला मिर्च को लगाने के लिए आप भरपूर मिट्टी का प्रयोग करें। इसको लगाने के बाद आप धूप का ध्यान रखें। इसको ऐसे जगह पर लगाएं जहां दिन में धूप आए।

3. गाजर

गाजर को लगाने के लिए सबसे पहले मिट्टी को तैयार करें। हालांकि, इसके लिए अधिक उपजाऊं मिट्टी की जरूरत होती है। इसको बलुई मिट्टी में लगाना काफी बेस्ट होता है। इसके बीज को एक सेमी गहरे मिट्टी में लगाना होता है। दो से तीन माह में गाजर तैयार हो जाता है।

4. मटर

सर्दी के मौसम में मटर को आसानी से लगाया जा सकता है। इसके बीज को एक इंज गहरे मिट्टी में लगाना होता है। इसको लगाने के बाद आप नियमित रूप से पानी दें। इसका फल करीब दो माह में तैयार हो जाता है।

5. प्याज

प्याज लगाने के लिए सर्दी का मौसम सबसे बेस्ट होता है। इसको बलुई मिट्टी में लगाया जाता है। इसको लगाने से पहले मिट्टी को भुरभुरा कर लें। इसको पौधे को 2-3 सेमी गहरे में लगाएं।

6. मूली

सर्दी के मौसम में मूली को आसानी से घर के गार्डन में लगाया जा सकता है। इसको उगाने के लिए उपजाऊ मिट्टी का चयन करें और गमले में 2-3 सेमी गहरे गड्ढे बनाएं। फिर मूली के बीजों को 5-6 सेमी की दूरी पर बोएं।

7. बंधा गोभी

बंधा गोभी के बीज को मिट्टी में 1 सेमी गहरे बोया जाता है। दो पौधों के बीच दूरी करीब 30-40 सेमी की दूरी होना अच्छा होता है। बंधा गोभी धूप और ठंडे मौसम में काफी तेजी से बढ़ती है। इसका फसल करीब दो माह में तैयार हो जाती है।

8. हरी मिर्च

गमले में आप वैसे तो हरी मिर्च को कभी भी उगा सकते हैं, लेकिन सर्दी के मौसम में लगाने से इसका ग्रोथ काफी अच्छा होता है।

9. धनिया

धनिया लगाना सबसे आसान होता है। इसके लिए गमले में मिट्टी को तैयार करें और इसके बीज को छिट दें। करीब 15 दिन में यह तैयार हो जाएगा।

10. पुदीना 

पुदीना को गमले में उगाने के लिए सबसे पहले एक चौड़े गमले लें और इसमें उपजाऊ मिट्टी को डालें। अब ताजा पुदीना की टहनी लें और इसको दो से तीन सेमी गहराई पर लगा दें। सिचाई करने के बाद इसको हल्की धूप में लगा दें।