हर साल 13 जनवरी को मनाया जाने वाला लोहड़ी का त्योहार फसल की कटाई और बुवाई के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। लोहड़ी का त्योहार सर्दियों के जाने और बसंत ऋतु के आने का संकेत माना जाता है। इस पावन पर्व पर पवित्र अग्नि में रबी की फसलों को अर्पित किया जाता है। इसी दौरान फसलें कटकर घर आना शुरु होती हैं। फसल को अग्नि को अर्पित करने के लिए माना जाता है कि इससे सभी देवताओं को फसलों का भोग लग जाता है। सभी लोग पवित्र अग्नि के चारों तरफ नाच और गीत गाकर चक्कर लगाते हैं। ऐसा करके सूर्य और अग्नि को आभार प्रकट किया जाता है जिससे हर साल उनकी फसलों पर प्रभु की विशेष कृपा रहे। इस पावन दिन की बधाई अपने परिवार और दोस्तों को देने के लिए ये बधाई संदेश आपकी मदद कर सकते हैं।
लोहड़ी की आग, आपके दुखों को जला दे, आग की रौशनी आपकी जिंदगी में उजाला भर दे, लोहड़ी का प्रकाश, आप की जिंदगी को प्रकाशमय कर दे, जैसे-जैसे लोहड़ी की आग तेज हो, वैसे-वैसे ही हमारे दुखों का अंत हो। हैप्पी लोहड़ी।।
Happy Lohri 2018 Wishes: व्हाट्सऐप पर इन SMS के जरिए अपने दोस्तों को दें लोहड़ी की बधाई
लोहड़ी की आग में दुख जल जाएं सबके,
आओ सब यही मांगे रब से,
हैप्पी लोहड़ी।।
सर्दी की ठंडक में मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास है,
लोहड़ी का त्योहार आया, दोस्त और रिश्तेदार साथ हैं।
हैप्पी लोहड़ी।।
मिठे गुड़ विच मिल गया तिल,
उड़ी पतंग ते खिल गया दिल,
हर पल सुख ते प्यार बढ़ाओ,
लोहड़ी दी खुशियां नाल मनाओ।
लोहड़ी दी लख-लख बधाईयां।।
Happy Lohri 2018 Wishes Messages: दोस्तों और परिजनों को इन शानदार मैसेज के जरिए दे बधाई
लोहड़ी का प्रकाश,
जिंदगी का अंधकार मिटाए,
इसी कामना के साथ आओ मिलकर,
लोहड़ी का त्योहार मनाएं।
हैप्पी लोहड़ी।।

