Govardhan Puja Rangoli Design: गोवर्धन पूजा का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 22 अक्टूबर 2025, बुधवार को पड़ रहा है। इस दिन लोग गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा-अर्चना करते हैं।
इस दिन लोग अपने घरों को भी सजाते हैं। कुछ लोग इस खास दिन पर ट्रेंडी और मॉडर्न रंगोली डिज़ाइन भी बनाते हैं। ऐसे में आप भी इस खास दिन पर ट्रेंडी रंगोली की डिजाइन बना सकते हैं। गोवर्धन पूजा के लिए यहां हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी रंगोली डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं।

गोवर्धन पूजा के मौके पर आप इस रंगोली डिजाइन को आसानी से बना सकते हैं। इस रंगली डिजाइन में भगवान कृष्ण को गोवर्धन पर्वत उठाते हुए दिखाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों और दीपकों से सजी यह रंगोली देखने में काफी खूबसूरत भी लग रही है।

गोवर्धन पूजा पर आप इस रंगोली डिजाइन को भी अपने घर के मेन गेट या फिर बालकनी में बना सकते हैं। इस रंगोली डिजाइन में भगवान कृष्ण के हाथ में सुदर्शन चक्र और मोरपंख दिखाया गया है, जो शुभता और पवित्रता का प्रतीक है। वहीं, दूसरी रंगोली में भगवान जगन्नाथ की मनमोहक तस्वीर बनाई गई है। आप भी इसको आसानी से बना सकते हैं।


