Govardhan Puja 2024 date: गोवर्धन पूजा (govardhan puja kab hai 2024) इस बार 2 नवंबर 2024 को है। इस दिन लोग भगवान कृष्णा की पूजा करते हैं और गोवर्धन की परिक्रमा करने जाते हैं। गोवर्धन की परिक्रमा लगभग 21 किमी की होती है और माना जाता है इस परिक्रमा से आपके सारे पाप धूल जाते हैं। पर अगर आप गोवर्धन जा रहे हैं तो आप इसके आस-पास के इलाके में भी घूम सकते हैं। तो आइए एक बार देख लेते हैं गोवर्धन में कहां-कहां आप घूम सकते हैं।
गोवर्धन में घूमने की जगह-Places to visit in Govardhan
दान घाटी
दान घाटी एक ऐसा मंदिर है जहां माना जाता है कि देवता एक चट्टान के रूप में हैं। जिसके बारे में कहा जाता है कि यह हर साल कुछ मिलीमीटर नीचे धरती में समा जाती है।
राधा कुंड
राधा कुंड को राधारानी का पवित्र स्नान स्थल माना जाता है। इसमें स्नान करने की परंपरा है। माना जाता है कि कृष्ण ने एड़ी से जमीन पर प्रहार किया और सभी पवित्र नदियों का जल प्रकट हो गया। उस समय उस स्थान को श्यामा-कुंड के नाम से जाना जाता था। गोपियों ने भी अपनी चूड़ियों से धरती खोदकर एक कुंड बनाया। इस प्रकार, राधा कुंड प्रकट हुआ।

मानसी गंगा
मानसी गंगा एक बड़ी झील हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह बहुत छोटी हो गई है। ऐसा कहा जाता है कि राधारानी और कृष्ण इस झील पर नौका विहार करते थे। आप यहां कैसे घूम सकते हैं।
बलुआ पत्थर
राधा कुंड से 25 मिनट की पैदल दूरी पर, यह बलुआ पत्थर का स्मारक आमतौर पर एक शांतिपूर्ण जगह है। इस कुंड के घाट और ऊपर की इमारतों का निर्माण 1764 में भरतपुर के राजा जवाहिर सिंह ने अपने पिता राजा सूरज मल्ल के सम्मान में करवाया था। मुख्य मकबरे की छत पर खूबसूरत पेंटिंग हैं। तो गोवर्धन जाएं तो इन जगहों पर जरूर घूमकर आएं।