Goodbye Rich List 2022: साल 2022 बीतने को है। इस साल ने भी कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हाल के दिनों में बाजारों ने जिस तरह का रिटर्न देखा है, उसे देखते हुए अभी से मध्यम अवधि के लिए रिटर्न की उम्मीदों को कम करना उचित होगा। एक टॉप-डाउन मार्केट के लिए बॉटम-अप एप्रोच की आवश्यकता होगी। ऐसे में साल 2022 में कई सारे बिजनेसमैन, क्रिकेटर और बॉलीवुड सेलेब्स ने कई जगह इनवेस्टमेंट किया है। कुछ लोगों ने बंगला, घर खरीद और कुछ ने अपनी पसंद की गाड़ियों का कलेक्शन बनाया। आइए जानते हैं कि साल 2022 में किन लोगों ने कहां इनवेस्टमेंट किया-
गौतम अडानी | Gautam Adani
एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) तब चर्चा में आते हैं जब उनकी कंपनी अडानी ग्रुप किसी बड़ी कंपनी का अधिग्रहण कर लेती है या फिर अमीरों की लिस्ट में उनकी रैंक में बदलाव होता है। साल 2022 में गौतम अडानी ने 4 करोड़ की Range Rover Autobiography 3.0 LWB कार खरीदी थी। यह कार सफेद रंग की है और एसयूवी का 7 सीटर वेरिएंट है। गाड़ी इंजन से लेकर फीचर्स तक, कई मामलों में दमदार है।
इसके अलावा इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, 23 अगस्त 2022 को गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ने टेलीविजन चैनल एनडीटीवी लिमिटेड में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके अलावा अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने गंगावरम पोर्ट लिमिटेड (Gangavaram Port Ltd) की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है। गंगावरम आंध्र प्रदेश में तीसरा सबसे बड़ा नॉन मेजर पोर्ट है।
मुकेश अंबानी | Mukesh Ambani
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने साल 2022 की शुरुआत में पाम जुमेराह बीच (Palm Jumeirah Beach) पर अपने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) के लिए करीब 660 करोड़ रुपये में एक विला खरीदा था। वहीं साल में दूसरी बार उन्होंने पाम जमेराह में बीच के किनारे एक और पॉपर्टी खरीदी जिसकी कीमत लगभग 1300 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
पृथ्वी शॉ | Prithvi Shaw
साल 2022 में भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान घर खरीदा है। जिस जगह पृथ्वी ने नया घर लिया, वह मुंबई का पॉश इलाका है। तीन कारें खड़ी करने की जगह के साथ 8 वीं मंजिल पर मौजूद घर 2209 वर्ग फीट का है और 1,654 वर्ग फुट की टैरेस (छत) भी है। इस घर की कीमत साढ़े 10 करोड़ रुपए है।
विराट कोहली | Virat Kohali
साल 2022 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साढ़े 19 करोड़ रुपये में अलीबाग में फॉर्म हाउस खरीदा है। बता दें कि अलीबाग के जिराद गांव में 8 एकड़ जमीन के लिए कोहली दम्पत्ति ने ₹19 करोड़ 24 लाख जमा किए हैंl वहीं एक करोड़ 15 लाख रुपये गवर्नमेंट ट्रेजरी और स्टैम्प ड्यूटी की कीमत 1.32 करोड़ रुपये आंकी गई है।
अमिताभ बच्चन | Amitabh Bachchan
साल 2022 में अमिताभ बच्चन ने मुंबई के फोर बंगलो एरिया की पार्थेनॉन बिल्डिंग में 31वीं फ्लोर पर एक आलीशान 12 हजार स्कवेयर फीट का घर खरीदा, जिसका कारपेट एरिया 3378 स्क्वायर फीट है और हर एक अपार्टमेंट की कीमत 14.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
आयुष्मान खुराना | Ayushman Khurana
अभिनेता आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में अपने बहु-प्रतिभाशाली और लीक से हटकर विषयों के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान ने साल 2022 में मुंबई के अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की ‘विंडो ग्रांड रेसिडेन्सेस’ की बिल्डिंग में 4 हजार स्क्वायर फीट में फैला ये अपार्टमेंट को 19 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस अपार्टमेंट की स्टांप ड्यूटी के तौर पर एक्टर ने 96.50 लाख रुपये चुकाए हैं।
जान्हवी कपूर | Jhanvi Kapoor
जान्हवी कपूर को बॉलीवुड में आए अभी 5 साल ही हुए हैं और एक्ट्रेस लगातार सफलता के झंडे गाड़ती नजर आ रही हैं। साल 2022 में जान्हवी ने मुंबई के पॉश इलाके करीब 65 करोड़ में एक अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट का कार्पेट एरिया 6,421 स्क्वायर फीट है।
रणवीर सिंह | Ranveer Singh
रणवीर सिंह ने मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में बैंडस्टैंड पर एक बहुमंजिला आवासीय टावर सागर रेशम में एक शानदार क्वाड्रुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। सलमान खान और शाहरुख खान के बीच यह अपार्टमेंट 11,266 वर्ग फुट का कार्पेट एरिया और 1,300 वर्ग फुट की छत के साथ 119 करोड़ रुपये में खरीद गया है। इस अपार्टमेंट 19 गाड़ियां पार्क करने की सुविधा है। यह सौदा भारत में आवासीय अपार्टमेंट के लिए सबसे ज्यादा महंगे सौदों में से एक रहा है।
माधुरी दीक्षित | Madhuri Dixit
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी साल 2022 में नए घर की मालकिन बन गईं हैं। मुंबई के लोअर परेल इलाके में मौजूद इस संपत्ति की रजिस्ट्री 28 सितंबर 2022 को कराई थी। 53वीं मंजिल पर स्थित इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 48 करोड़ रुपये है। यह 5384 स्क्वायर फुट में फैला है और इसमें 7 कार पार्किंग स्लॉट भी शामिल है।
अक्षय कुमार | Akshay Kumar
बॉलीवुड में खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अक्सर अपनी लैविश लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। साल 2022 में अक्षय भी एक और नये घर के मालिक बन गए हैं। 1,878 स्कॉयर फीट में फैला हुआ फ्लैट की कीमत 7.84 करोड़ रुपये है। इस फ्लैट के साथ 4 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा है। यह फ्लैट खार वेस्ट की जॉय लिजेंड बिल्डिंग में 19वें फ्लोर पर स्थित है।