Good Night Tips: रात में अच्छी नींद न आने से अगला दिन पूरा आलस के साथ बीतता है। ऑफिस जाने वाले लोग हों या कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स या फिर कोई अन्य नीद न आने से सब परेशान हो जाते हैं। कई लोग तो रात को सोने के लिए समय से बिस्तर पर जाते हैं, लेकिन सो नहीं पाते हैं। रात को अच्छी नींद लेने के लिए कुछ लोग कई तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग सोने से पहले दूध पीते हैं तो कुछ लोग पाचन के लिए अन्य तरीका अपनाते हैं।
कंप्लीट फूड है दूध
कई लोगों के मन में सवाल होता है कि रात को दूध पीने से क्या सच में फायदा होता है। दरअसल, दूध को अपने आप में एक कंप्लीट फूड माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन-डी, विटामिन-के, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन के आदि पाए जाते हैं। ऐसे में प्रतिदिन दूध पीने से आपको बहुत फायदा होता है। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो सेहत के लिए बढ़िया होता है।
क्या दूध पीने से आती है अच्छी नींद?
सोने से पहले दूध पीना काफी फायदेमंद होता है। अगर आप भी सोने से पहले दूध पीते हैं तो इससे नींद भी अच्छी आती है। दरअसल, दूध पीने से सेरोटोनिन मेलाटोनिन नामक हार्मोन बनता है, जो नींद के लिए जिम्मेदार होता है। दूध पीने के बाद यह हार्मोन रिलीज होता है, जिससे नींद अच्छी आती है।
ब्लड शुगर होता है कंट्रोल
भाग दौड़ भरी जिंदगी में कई लोग ऐसे भी हैं, जो पूरे दिन पौष्टिक आहार नहीं ले पाते हैं, जिसके कारण उनका हेल्थ कई बार खराब हो जाता है और कई बार वह काफी कमजोर भी हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप सोने से पहले रात में एक गिलास हल्का गर्म दूध पीते हैं तो यह आपके पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा कर देता है। रात में दूध पीने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल होता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।