Good Friday 2021 Wishes, Images, Quotes, Status, Messages: ईसाई धर्म के लोगों के लिए गुड फ्राइडे का यह पर्व बेहद ही खास होता है। इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। गुड फ्राइडे के दिन लोग ईसा मसीह की कुर्बानी को याद करते हैं और उनसे प्रार्थना करते हैं। बता दें, इस साल 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राइडे, होली फ्राइडे या ग्रेट फाइडे भी कहा जाता है। इस दिन लोग उपवास रख ईशा मसीह से प्रार्थना करते हैं।

हालांकि, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि ईसा मसीह की मृत्यु वाले दिन को ‘गुड’ क्यों कहा जाता है? दरअसल, ईसा मसीह ने लोगों की भलाई के लिए अपनी जान दी थी। इस कारण इस दिन को गुड कहकर संबोधित किया जाता है। साथ ही जिस दिन उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था, उस दिन शुक्रवार था। ऐसे में इस दिन को ‘गुड फ्राइडे’ कहा जाता है।
इस दिन आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को यह संदेश भेज सकते हैं-

1. जो बिगड़ी गाड़‍ियां सुधारे – वो मैकेनिक
जो बिगड़ी मशीने सुधारे – वो इंजीनियर
जो बिगड़े शरीर को सुधारे – वो डॉक्टर
लेकिन जो बिगड़ी तकदीर को संवारे – वो परमात्मा
प्रभु यीशु आप पर सदा कृपावन हों
Good Friday

2.जीवन में ज्यादा रिश्ते हों या न हों
लेकिन जो भी रिश्ते हैं उनमें
प्यार और एक दूसरे का साथ होना बहुत जरूरी है
प्रभु यीशु मसीह की असीम कृपा आप पर बनी रहे
Good Friday

3. जरा सा मुस्कुरा देना गुड फ्राइडे का दिन है
शिकवे दिल से भुला देना, गुड फ्राइडे का दिन है
नेकी से नेकी की दुआ करना खुदा से हर वक़्त…
दुआ देना, दुआ लेना गुड फ्राइडे का दिन है!

4. जिस दिन हमारा मन परमात्मा को याद करने लगेगा
उनमें दिलचस्पी लेना शुरू कर देगा
उस दिन से हमारी परेशानियां
हम में दिलचस्पी लेना बंद कर देंगी
Good Friday

5. प्रभु यीशु के चरणों की धूल हैं हम
प्रभु के लिए सारे फूल हैं हम
इन्हीं फूलों को बचाया, बगीचे को सजाया
हमारे पापों को प्रभु ने अपनाया
मनुष्य को ईश्वरता का पाठ पढ़ाया
आज गुड फ्राइडे का पवित्र दिन आया।