Giloy Kadha: देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में इस मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर और संक्रमण होना काफी आम है। कई बार इस मौसम में इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं।
आयुर्वेद में गिलोय को ‘अमृता’ कहा गया है। इसके सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। आप गिलोय के काढ़े को अपने घर पर ही कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं।
गिलोय का काढ़ा बनाने की सामग्री
5-6 इंच लंबी ताजा गिलोय की डंडी या दो चम्मच सूखी गिलोय
5 तुलसी के पत्ते
1 छोटा टुकड़ा अदरक
5 काली मिर्च
1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
2 कप पानी
कैसे तैयार करें गिलोय का काढ़ा
गिलोय का काढ़ा अगर आप गिलोय की डंडी से तैयार कर रहे हैं, तो आप इसे सबसे पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे एक बर्तन में पानी डालें और उसमें गिलोय, तुलसी के पत्ते, अदरक, काली मिर्च और दालचीनी डाल दें। इस मिश्रण को धीमी आंच पर करीब 10-15 मिनट तक उबालें और पानी को आधा कर लें। अब काढ़े को छान लें और थोड़ा ठंडा होने के बाद पी लें।
घर पर चुकंदर से बनाएं एकदम टेस्टी पराठा, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल डोज
गिलोय का काढ़ा पीने के फायदे
गिलोय का काढ़ा पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों से भी बचाव करने में मदद करता है। कई लोगों की पेट की समस्या होती है, जिसे यह ठीक करता है और पाचन मजबूत करता है। यह शरीर को डीटॉक्स करने में भी मदद करता है।