Ghee vs oil calories: वेट लॉस के लिए लोग क्या नहीं करते। तरह-तरह की चीजों को खाते हैं और फिर एक्सरसाइज और डाइट का खास ख्याल रखते हैं। डाइट की बात आते ही पहली चीज जो आपको समझनी है वो ये है कि घी और तेल दोनों का कंट्रोल वेट लॉस में तेजी ला सकता है। पर बिना घी और तेल के खाना बनाना और खाना, दोनों ही संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको घी और तेल दोनों की साइंस समझनी जरूरी है। आपको समझना है कि घी में कितनी कैलोरी होती है तो इसी प्रकार से आपको ये भी जानना है कि तेल में कितनी कैलोरी होती है। तो आइए, जानते हैं इन दोनों के बारे में विस्तार से।
घी की कैलोरी-Ghee Calories
घी एक प्रकार का शुद्ध मक्खन है जो फैट में घुलनशील विटामिन A, विटामिन D और विटामिन K का अच्छा स्रोत है। घी का स्मोक पॉइंट बहुत अधिक होता है जो इसे खाना पकाने के लिए बहुत अच्छा बनाता है। अब बाते वेट लॉस की करें तो
-घी फैट का एक शुद्ध रूप है और इसमें कैसिइन नहीं होता है। ये बॉडी के तापमान पर ही पिघलने लगता है और शरीर में कहीं भी जमा नहीं होता।
-घी में आंत के अनुकूल एंजाइम भी होते हैं जो इसे आसानी से पचाने में मदद करते हैं।
- -घी के एक चम्मच में 115 कैलोरी, 9.3 ग्राम फैट, 0 कार्ब्स और 38.4 ग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है, जो मक्खन की तरह ही है जो मेटाबोलिज्म में तेजी लाने के साथ खाना पचाने और शरीर के सेल्स को भी हेल्दी रखने में मददगार है।
तेल की कैलोरी-Oil Calories
तेल की बात आती है तो लोग खाना बनाने के लिए अलग-अलग प्रकार के तेल का इस्तेमाल करते हैं। जैसे कि
-रिफांइड ऑयल (refined oil), जिसके एक 1 चम्मच तेल में लगभग 124 कैलोरी होती है।
-सरसों का तेल (Mustard Oil), 1 चम्मच तेल में लगभग 120 कैलोरी होती है।
-मिलावटी पाम ऑयल (Palm Oil), 1 चम्मच तेल में लगभग 125 कैलोरी होती है और 14 ग्राम फैट होता है।
-जैतून के तेल (Olive Oil), 1 चम्मच तेल में लगभग 119 कैलोरी होती है और 13.8 grams ग्राम फैट होता है।
वजन घटाने के लिए कौन सा बेहतर है घी या तेल-Ghee or oil which is better for weight loss in hindi?
अब दोनों की तुलना के बाद समझने वाली बात ये है कि घी और तेल में से घी वजन घटाने वालों के लिए ज्यादा सही है। ये पहले तो मेटाबोलिक एक्टिविटी में तेजी लाते और फिर एक्सरसाइज के लिए भी स्टैमिना बूस्ट करते हैं। ये दोनों ही वजन घटाने के लिए जरूरी प्वाइंट्स हैं। पर ध्यान दें कि घी को खाना बनाने के दौरान बहुत तेज ताप पर रखकर खाना बनाने से बचें। बल्कि इसे ऊपर से मिलाकर खाएं तभी ये वेट लॉस में तेजी ला सकता है।
इसके अलावा अगर आप तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वजन घटाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (MUFAs) होते हैं, जो फैट का एक स्वस्थ स्रोत है, वजन घटाने में सहायता करते हैं और तृप्ति को बढ़ावा देते हैं। जानते हैं अमरूद के पत्तों के पानी से बाल क्यों धोने चाहिए? एक नहीं मिलेंगे ये 4 गजब के फायदे