Kheere Ki Fasal Kaise Lagaye: बारिश के मौसम में सब्जियां उगाना कई बार मुश्किल हो जाता है। इस समय कई जगहों पर भारी बारिश के कारण सब्जियों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं, जिसके कारण इसकी कमी भी होने लगती है। ऐसे में आप कुछ सब्जियों को घर पर ही आसानी से उगा सकते हैं। यहां हम आपके लिए घर की छत पर खीरे उगाने की विधि के बारे में बताएंगे, जिसे आप बारिश के मौसम में भी आसानी से उगा सकते हैं।

खीरा किस महीने में बोया जाता है?

खीरे की बुवाई के लिए जुलाई से अगस्त का महीना काफी बेस्ट होता है। इस मौसम में मिट्टी में नमी बनी रहती है। इसे लगाने के बाद बीज जल्दी अंकुरित होते हैं और पौधा तेजी से बढ़ता है।

गमले और मिट्टी को करें तैयार

गमले में खीरा लगाने के लिए आप सबसे पहले गमले का सही से चयन करें। आप कम से कम 12-15 इंच गहरा गमला ले सकते हैं। अब इसकी मिट्टी को तैयार करने के लिए 60 प्रतिशत गार्डन सॉयल, 20 प्रतिशत गोबर खाद और 20 प्रतिशत कोकोपीट या रेत को मिला लें। वहीं, गमले में इन सभी को डालने से पहले पानी निकलने के लिए एक छोटा छेद जरूर करें।

घर पर चुकंदर से बनाएं एकदम टेस्टी पराठा, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल डोज

गमले में कैसे लगाएं बीज

एक बार मिट्टी तैयार हो जाए तो आप इसमें बीज को लगा सकते हैं। गमले में 1 से 1.5 इंच गहराई पर बोएं। अगर मिट्टी में नमी नहीं हो, तो आप हल्का पानी ऊपर से दे सकते हैं। इस तरह करीब 7-10 दिनों में बीज अंकुरित हो जाएंगे। कुछ दिनों में पौधा बड़ा हो जाएगा। अब इसे सहारा देने के लिए आप बांस की छड़ी का भी उपयोग कर सकते हैं।

खीरा कितने दिन में फल देने लगता है?

खीरे का फसल बीज लगाने के करीब 40-50 दिन के अंदर फल देने लगता है। जब खीरा हल्का हरा और करीब 5-6 इंच लंबा दिखे, तो आप इसे तोड़ सकते हैं। अधिक समय तक छोड़ने पर इसका स्वाद बिगड़ सकता है।

सुबह उठते ही कर लें ये 3 काम, पूरे दिन बने रहेंगे सुपर एक्टिव!