Giloy Ka Paudha Kaise Ugaye: गिलोय को आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है। इसके पत्तों से लेकर जड़ों तक का उपयोग औषधि रूप में किया जाता है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां ठीक होती हैं। गिलोय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में काफी मददगार होती है।

गिलोय के सेवन से बॉडी आसानी से डिटॉक्स हो जाता है और पाचन बेहतर होता है। ऐसे में आप इसके पौधे को घर पर ही आसानी से उगा सकते हैं। आप इसे गमले में भी लगा सकते हैं। एक बार लगाने के बाद इसकी अधिक देखरेख की जरूरत नहीं होती है।

गमले में गिलोय का पौधा कैसे उगाएं?

स्टेप-1

गिलोय को गमले में लगाने के लिए आप इसकी कटिंग का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गिलोय की लगभग 6-8 इंच लंबी हरी और मोटी बेल की एक शाखा काट लें। अब इसे लगभग दो घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

Giloy Kadha: इम्यूनिटी को बेहतर बनाता है गिलोय का काढ़ा, इस तरह कुछ ही मिनटों में करें तैयार

स्टेप-2

गिलोय लगाने के लिए आप 10-12 इंच का गमला चुन सकते हैं। साथ ही यह भी ध्यान दें कि गमले में पानी निकलने के लिए एक छेद भी हो। अब मिट्टी में गोबर की खाद और थोड़ी बालू मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। इसमें गिलोय की कटिंग को पानी से निकालकर लगभग 3 इंच गहराई में मिट्टी में दबा दें। फिर ऊपर से हल्का पानी डालें। इस गमले को हल्की धूप वाली जगह पर रखें। इस प्रकार लगभग 15-20 दिनों में गिलोय जड़ पकड़ लेगी और धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी।

गिलोय के पौधे की देखभाल कैसे करें?

गिलोय के पौधे की देखभाल करना काफी आसान होता है। इसकी पत्तियों में कम ही कीड़े लगते हैं। ऐसे में कीटनाशक की कम ही जरूरत होती है। हालांकि, बेल होने के कारण इसको सहारे की जरूरत होती है। ऐसे में आप इसे किसी छड़ी, तार या दीवार का सहारा दे सकते हैं। आप महीने में एक बार इसमें खाद डाल सकते हैं। उम्मीद है यह जनाकारी आपको पसंद आई होगी। आगे पढ़िएः घर के अंदर प्रदूषित हवा को कहें अलविदा, कमरे में नेचुरल एयर प्यूरीफायर के लिए जरूर लगाएं ये 5 पौधे