गर्मियों के मौसम में कीड़े-मकोड़ों का आतंक भी बढ़ जाता है, उनमें से ही एक ही मक्खियां। गर्मियों और बरसात के मौसम में मक्खियां घरों को अपना निशाना बनाती हैं, यह बेहद ही इरिटेटिंग होती हैं और लोगों को परेशान कर देती हैं। मक्खियों के कारण कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। क्योंकि, इन्हें बीमारी फैलाने वाले जीवों में सबसे ज्यादा प्रभावी माना जाता है। मक्खियों में करोड़ों बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।
मक्खियां खाने पर बैठकर उन्हें दूषित कर देती हैं। इन कीड़े-मकोड़ों को घर से भगाने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकलयुक्त कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप नैचुरल और प्राकृतिक चीजों की मदद से मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं।
मक्खियों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय:
-नैचुरल स्प्रे: घर में मौजूद कीड़े-मकोड़ों से छुटकारा पाने के लिए आप केमिकलयुक्त पेस्ट की जगह नैचुरल स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बेहद ही असरदार साबित होते हैं। इसके लिए एक कप पानी में दो चम्मच नमक मिला लें। फिर इस मिश्रण में नींबू की कुछ बूंदे डालें। इस मिश्रण को आप स्प्रे बोतल में भर लीजिए। इसके बाद अपने घर की खिड़की और दरवाजों पर स्प्रे करें।
-पोदीना या लेवेंडर का पौधा: घर से मक्खियों को भगाने के लिए आप पोदीना या फिर लेवेंडर का पौधा लगा सकते हैं। यह पौधे नैचुरल रिपेलेंट की तरह काम करते हैं। आप इन पौधों को उस जगह रखिये जहां से मक्खियां घर के अंदर आती हैं।
-विनेगर: विनेगर यानी सिरका घर से मक्खियां भगाने का कारगर उपाय है। इसके लिए एक कटोरी में विनेगर लेकर उस पर प्लास्टिक अच्छे से बांध दें। अब इस प्लास्टिक में छोटे-छोटे छेद कर दें। सिरके की खुशबू से मक्खियां आकर्षित होती हैं, हालांकि, जब वह कटोरी के पास आएंगी तो प्लास्टिक में फंस जाएंगी।
-दालचीनी: दालचीनी के जरिए भी मक्खियों को घर से दूर भगाया जा सकता है। दालचीनी की महक मक्खियों को पसंद नहीं होती। ऐसे में आप दालचीनी का छोटा-सा टुकड़ा तोड़कर रख दें। इससे मक्खियां तुरंत भाग सकती हैं।
-जूठे बर्तन ना रखें: गंदे और जूठे बर्तनों की तरफ मक्खियां सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं। ऐसे में आप कभी भी सिंक में गंदे बर्तन ना छोड़ें।

