Home Made Dhoop Batti: पूरे देश में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान पूजा में गेंदे के फूलों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। ये फूल रंग-बिरंगे और खुशबूदार होते हैं। हालांकि, पूजा में उपयोग होने वाले इन फूलों को लोग बाद में फेंक देते हैं।
पूजा के बाद अक्सर फूल बर्बाद हो जाते हैं, जिन्हें लोग कूड़े में डाल देते हैं। आप इन्हें दोबारा भी उपयोग कर सकते हैं। गेंदे के फूलों से आप घर पर आसानी से धूपबत्ती तैयार कर सकते हैं। इसे आप पूजा में फिर से उपयोग कर सकते हैं। धूपबत्ती घर को महकाने के साथ-साथ मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी देती है।
घर पर धूपबत्ती बनाने के लिए सामग्री
7-8 गेंदे के फूल
4-5 कपूर
5-6 गुलाब के फूल
2-3 तेजपत्ता
6-7 लौंग
4-5 दालचीनी
2 चम्मच चंदन पाउडर
1 चम्मच शहद
2 चम्मच घी
घर पर ही धूपबत्ती कैसे बनाएं?
Step-1
धूपबत्ती बनाने के लिए सबसे पहले आपको इन सभी सामग्रियों को इकट्ठा करना होगा। इसके बाद इन्हें धूप में सूखा लें। सूखने के बाद इन्हें मिक्सर में डालकर पीस लें। अब आपके पास इसका पाउडर तैयार हो जाएगा। पाउडर को छलनी से छानकर सबसे बारीक हिस्से को अलग कर लें। फिर बचे हुए हिस्से को दोबारा मिक्सर में डालकर पीस लें और महीन बना लें।
Step-2
अब इस बुरादे को एक थाली में इकट्ठा करें। इसमें घी, शहद और हल्का पानी डालकर मिलाएं। चाहें तो इसमें तिल का तेल भी डाल सकते हैं। अच्छी तरह मिल जाने के बाद इसे अपनी पसंद के अनुसार धूपबत्ती का आकार दें। अंत में इन्हें धूप में अच्छी तरह सुखा लें। अब आपकी धूपबत्ती घर पर ही बनकर तैयार है। इसे आप मंदिर या किसी भी पूजा स्थल पर जला सकते हैं।