Bhagavad Gita Updesh in Hindi: हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आता ही रहता है। वहीं, कई बार तो समस्या इतनी बढ़ जाती है कि लोग खुद को असहाय और कमजोर महसूस करने लगते हैं। अगर आपके साथ भी यही हो रहा है, तो आप श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताए गए सूत्र को याद कर सकते हैं।

दरअसल, श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन, कर्तव्य, कर्म और धैर्य के ऐसे गूढ़ रहस्य बताए हैं जो आज भी उतने ही प्रभावी हैं। ये उपदेश मानसिक शांति देते ही हैं, साथ ही साथ कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करते हैं। ऐसे में इस लेख में हम आपको गीता के ऐसे 10 जीवन सूत्र के बारे में बताएंगे, जो आपको मुश्किल समय में भी जीत दिला सकते हैं।

कर्म करते रहो, फल की चिंता मत करो

भगवान श्रीकृष्ण श्रीमद्भगवद्गीता में कहते हैं कि व्यक्ति को अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से करना चाहिए। फल की चिंता करने से मन विचलित होता है और कार्य में बाधा आती है।

स्थिति कैसी भी हो, धैर्य मत खोओ

भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि कठिन समय स्थायी नहीं होता है, जो व्यक्ति धैर्य बनाए रखता है, वही अंत में सफलता पाता है।

मन को नियंत्रित करना ही सबसे बड़ी जीत

अगर मन पर नियंत्रण नहीं है तो बड़ी से बड़ी सफलता भी टिक नहीं सकती है। मन को साधकर ही व्यक्ति जीवन में संतुलन पा सकता है।

भय को त्याग दो

श्रीकृष्ण कहते हैं कि भय वही महसूस करता है जिसे खुद पर विश्वास नहीं होता है। स्वयं पर भरोसा ही हर संघर्ष की पहली जीत है।

आत्मविश्वास ही शक्ति है

किसी भी चुनौती का सामना आत्मविश्वास के बिना नहीं किया जा सकता। आत्मविश्वास व्यक्ति के अंदर अप्रतिम ऊर्जा भर देता है।

नकारात्मकता से दूर रहो

नकारात्मक विचार मन को कमजोर करते हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण कठिन परिस्थितियों को भी आसान बना देता है।

क्रोध त्यागें, संयम अपनाएं

क्रोध निर्णय क्षमता को नष्ट करता है। संयमित व्यक्ति हर मुश्किल का समाधान आसानी से खोज लेता है।

संगत का असर जरूर पड़ता है

अच्छी संगति से व्यक्ति में गुण पैदा होते हैं, जबकि गलत संगति व्यक्ति को गलत दिशा में ले जाती है।

प्रत्येक स्थिति में अवसर खोजें

श्रीकृष्ण बताते हैं कि हर चुनौती अपने साथ किसी नए अवसर का द्वार खोलती है। जरूरत है तो केवल दृष्टिकोण बदलने की।

जीवन परिवर्तनशील है

परिवर्तन जीवन का नियम है। जो व्यक्ति बदलते हालात के साथ खुद को ढाल लेता है, वही सफलता की राह पर आगे बढ़ता है।