Garba Dandiya Nights Outfit: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज यानी 22 सितंबर से हो गई है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करते हैं। वहीं, जगह-जगह गरबा और डांडिया नाइट का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे में महिलाएं गरबा और डांडिया नाइट के लिए खास तरह से तैयार होती हैं।

अगर आप भी पारंपरिक लुक में तैयार होना चाहती हैं, तो आकर्षक लहंगे और चनिया-चोली पहन सकती हैं। गरबा और डांडिया जैसे मौकों के लिए ट्रेंडिंग लहंगे और रंग-बिरंगी चनिया-चोली आपको सबसे अलग और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

फोटोः Instagram

गरबा और डांडिया नाइट पर आप अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट के लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। उनका यह लहंगा बेहद शाही और आकर्षक लग रहा है। इसमें पारंपरिक कढ़ाई, जरी और मिरर वर्क का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। यह लुक त्योहारों के लिए एकदम परफेक्ट है।

फोटोः Instagram

शिल्पा शेट्टी का यह पारंपरिक लहंगा गरबा और डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट हो सकता है। आप उनके इस लुक्स को भी कॉपी कर सकती हैं। ऑरेंज और मल्टीकलर मिरर वर्क वाला यह लहंगा ग्लैमरस और ट्रेडिशनल टच दे रहा है।

फोटोः Instagram
फोटोः Instagram
फोटोः Instagram