Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त यानी बुधवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की जा रही है। लोग मंदिरों में जाकर गौरी नंदन की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। यह उत्सव 10 दिनों तक चलेगा। ऐसे में अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं और अपने आसपास गणेश चतुर्थी मनाने के लिए बेस्ट जगह खोज रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है। यहां हम आपको दिल्ली में गणेशोत्सव मनाने के लिए 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां की भव्यता और धार्मिक वातावरण आपका मन मोह लेगा। यहां दूर-दूर से लोगों की भीड़ इकठ्ठी होती है।
दिल्ली-NCR में यहां सजेंगे गणेश चतुर्थी पर पंडाल| Most Famous Ganpati Pandal In Delhi
श्री सिद्धि विनायक मंदिर, दिल्ली</strong>
हर साल गणेश चतुर्थी पर दिल्ली में श्री सिद्धि विनायक मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यहां बप्पा को विराजमान किया जाता है। मेला लगता है और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
लालबागचा राजा पंडाल, करोल बाग
मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन के लिए अगर आप नहीं जा पा रहे हैं तो आपको उनकी झलक लालबागचा राजा पंडाल, करोल बाग में देखने को मिलेगी। यहां बेहद भव्य पंडाल सजता है।
गणेश मंदिर, कनॉट प्लेस
दिल्ली के पुराने मंदिरों में से एक है कनॉट प्लेस का गणेश मंदिर। यहां भी गणेश चतुर्थी पर पंडाल सजता है। यह मंदिर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पास में है। यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
डीएलएफ फेज 2, गुरुग्राम
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 2 में बहुत बड़ा पंडाल सजता है। यहां गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। सुबह-शाम पूजा-आरती के साथ-साथ दिनभर सांस्कृति प्रोग्राम चलते रहते हैं। आप यहां भी जा सकते हैं।
श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर, मयूर विहार
श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर मयूर विहार फेज-1 के पॉकेट 4 में गणेशजी का भव्य पंडाल सजता है। यह खुदी राम बोस मार्ग पर बना गणेश मंदिर है। यहां भजन संध्या के साथ-साथ कई तरह के कार्यक्रम होते हैं।