How To Grow Banana Tree: आज के समय में कई लोग अपने घर पर ही खेती करते हैं। अगर आप भी अपने घर पर पौधे लगाने के शौकीन हैं, तो इस मानसून में केले का पौधा आसानी से लगा सकते हैं। मानसून का मौसम केले का पौधा लगाने के लिए काफी बेहतर माना जाता है। अगर आप इस समय केले का पौधा लगा लेते हैं, तो सर्दी का मौसम आते-आते इसमें फल भी लगने लगेंगे।
केले का पौधा गार्डेन में देखने में तो काफी अच्छा लगता ही है, साथ ही इसका फल सेहत के लिए भी काफी बेहतर माना जाता है। खास बात है कि इसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं। इसमें फाइबर, पोटैशियम और कई तरह के विटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
दही के साथ लगाएं इस एक चीज का फेस पैक, कांच जैसी साफ हो जाएगी स्किन; झुर्रियां भी होंगी गायब!
केले का पौधा कहां लगाएं?
केले का पौधा आप अपनी छत, बालकनी या फिर आंगन में भी लगा सकते हैं। हालांकि, इसे लगाते समय धूप और पानी का ध्यान रखना जरूरी होता है। इसे धूप के साथ-साथ अधिक पानी की जरूरत होती है। वहीं, इसे लगाने के बाद नियमित रूप से खाद देना और समय-समय पर सूखी पत्तियों को हटाना पड़ता है।
कैसे लगाएं केले का पौधा?
केले का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले हल्की मिट्टी का चयन करें। अगर आप इसे गमले में लगा रहे हैं, तो बड़े गमले का चयन करें। पौधा लगाने से पहले मिट्टी को अच्छी तरह से तैयार कर लें। आप मिट्टी में जैविक खाद भी मिला सकते हैं। इसे लगाने के बाद समय-समय पर पानी देते रहें। आप हफ्ते में एक बार गोबर खाद या वर्मी कम्पोस्ट जरूर डालें। इससे पौधे में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है।