Fruits for skincare: तीज-त्योहार का सीजन चल रहा है। ऐसे में हर कोई दमकता हुआ चेहरा पाना चाहता है। कई लोग त्योहार या फंग्शन आने पर पार्लर जाकर फेशियल करा लेते हैं। लेकिन हर किसी के पास न तो इतना टाइम होता है और न ही बार-बार पार्लर जाकर सर्विस लेने के पैसे।

ऐसे में अगर आप पार्लर जाने की टेंशन नहीं चाहते हैं तो आप घर में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर चेहरे पर निखार ला सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे सस्ते फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लगाने से आपका चेहरा बिना फेशियल के ही चमकने लगेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।

पपीता

चेहरे पर पपीता लगाने से चेहरे की रंगत साफ होती है। जिन लोगों के पिंपल्स निकलते हैं उनके चेहरे पर अक्सर इसके निशान छूट जाते हैं। पतीता उन निशानों को भी हल्का करता है। इसे चेहरे पर लगान के लिए सबसे पहले पपीता को मैश कर लें। फिर इसमें शहद मिलाएं। इसके बाद चेहरे पर अप्लाई करें। इसे करीब 15 मिनट चेहरे पर रहने दें। इसके बाद चेहरा धो लें।

संतरा

संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। इसे लगाने से चेहरा चमकदार बनता है। साथ ही फेस से पिगमेंटेशन दूर होता है। इतना ही नहीं कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा भी मिलता है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले ताजे संतरे को निचोड़कर इसका रस निकाल लें। फिर एक बड़ा चम्मच ओटमील मिलाएं। इसके बाद मास्क को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

केला

केला भी आप चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे लगाने से महीन रेखाएं दूर होती है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम, विटामिन ए और विटामिन ई होता है। इसे आप मैश करें। थोड़ा सा शहद मिलाएं फिर चेहरे पर लगाएं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: अप्सरा जैसी लगेगी चाल, जब हरियाली तीज-सावन और मंगला गौरी व्रत में पैरों पर लगाएं ये नई डिजाइन की मेहंदी