Fruits Combinations: फल खाने से ओवरऑल हेल्थ काफी बेहतर रहता है। हर रोज कम से कम एक फल खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि, फलों में कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को पोषण देने के साथ-साथ भरपूर एनर्जी देते हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि कुछ फल ऐसे भी हैं, जिन्हें भूलकर भी एक साथ नहीं खाना चाहिए।
संतरा-गाजरः Orange-Carrot
सर्दी के मौसम में संतरा और गाजर को कभी भी नहीं खाना चाहिए। यह शरीर के लिए काफी हानिकारक होता है। दरअसल, संतरा एसिडिक फल है और गाजर में फाइबर और स्टार्च अधिक मात्रा में होता है। दोनों को एक साथ खाने के बाद पेट में गैस की समस्या हो सकती है। यह आपकी पाचन क्रिया को भी काफी प्रभावित कर सकता है।
केला और तरबूजः Banana-Watermelon
केला और तरबूज दोनों ठंडे फल हैं। दोनों को एक साथ खाने से शरीर पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। दरअसल, दोनों अलग-अलग तरीके से पचते हैं। केला पचने में अधिक समय लेता है और तरबूज काफी जल्दी पच जाता है। इसको खाने से एसिडिटी हो सकती है।
पपीता और नींबूः Papaya-Lemon
पपीता और नींबू को भूल कर भी नहीं खाना चाहिए। इसको खाने से पेट में जलन तक हो सकती है। मालूम हो कि पपीता में पपेन एंजाइम होता है और नींबू में एसिड नेचर का होता है। इन दोनों फलों को भी एक साथ खाने से बचना चाहिए।
फल खाने के फायदेः Benefits of eating fruits
फल खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है।
इम्यूनिटी बूस्ट होता है।
पाचन तंत्र बेहतर होता है।
इसमें नेचुरल शुगर होता है, जो शरीर को प्राकृतिक तरीके से ऊर्जा मिलता है।
इसमें कम कैलोरी होता है, जिससे वजन नियंत्रण में रहता है।
फल खाने से शरीर से विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकाल जाते हैं।
कई लोग रात को बिना ब्रश किए ही सो जाते हैं। अगर आप भी इस तरह की गलती को दोहरा रहे हैं तो इस लेख को पढ़ें।