फलों का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है यह बात सभी जानते हैं। फल एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होते हैं इसलिए ये सेहत के लिए लाभकारी होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों के छिलके भी कई तरीकों से आपके लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में फलों के छिलकों को फेंके नहीं बल्कि इस्तेमाल में लें। आइए जानते हैं कि किन फलों के छिलकों को इस्तेमाल में लेना ले सकते हैं।

1.संतरे के छिलके- संतरे के छिलके वजन कम करने के लिए लाभकारी होते हैं। साथ ही ये प्राकृतिक स्क्रब की तरह कार्य करते हैं और त्वचा को खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं। दांतों को भी स्वस्थ रखने के लिए संतरे का छिलका फायदेमंद होता है।

2. केले के छिलके- केले के छिलके के अंदर का सफेद हिस्सा दांतों को चमकाने में काफी कारगर होता है। इस सफेद हिस्से को दांतों पर रगड़ें जिससे दांतों का पीलापन दूर हो जाता है। त्वचा के जलने पर केले का छिलका रगड़ने से जलन भी दूर हो जाती है।

3. अनार के छिलके- अनार के छिलके अनार के दानों की तरह ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। अनार के छिलकों को सुखाकर खाने से खांसी से राहत मिलती है। इसके अलावा त्वचा से मुंहासे, दाग-धब्बे और रैशेज की परेशानी मिटाने के लिए भी ये फायदेमंद होते हैं।

4. खीरे के छिलके- खीरे के छिलके एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होते हैं जो वजन कम करने के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा के दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करते हैं। खीरे के छिलकों को त्वचा पर रगड़ने से त्वचा साफ और खूबसूरत बनती है।

5. सेब- सेब के छिलकों में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। इनमें मौजूद एसिड मोटापा दूर करने के लिए भी फायदेमंद होता है। त्वचा पर सेब के छिलके रगड़ने से मृत कोशिकाएं साफ होती है इसलिए सेब के छिलके भी फेंकने नहीं चाहिए।