Nita Ambani Jewelary Collection: देश के सबसे अमीर परिवारों में से एक है अंबानी परिवार। मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप-10 रईस बिजनेसमेन में से एक हैं। अपनी विलासिता के लिए जाने जाने वाले मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, बच्चे आकाश, ईशा और अनंत साथ ही, उनकी बहू श्लोका भी मीडिया की नजरों में रहती हैं। चाहे बात मुकेश अंबानी के घर की हो या फिर उनके आदतों की, सब चर्चा का विषय रहता है। महिलाएं उनके घर की औरतों को अपनी प्रेरणा स्रोत मानती हैं। कामकाज, समाज में सहभागिता, फैशन सेंस या फिर ज्वेलरी कलेक्शन, सभी चीजों के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मुकेश अंबानी की पत्नी, बेटी और बहू किन महंगे गहनों की मालकिन हैं –

बताया जाता है कि नीता अंबानी, ईशा अंबानी और श्लोका अंबानी तीनों ही की अपनी निजी ज्वेलरी कलेक्शन है। इनमें जड़ाऊ सेट से लेकर कई महंगे गहने शामिल हैं। जानते हैं कि इन तीनों के सबसे बेस्ट गहने कौन से हैं।

नीता अंबानी: ‘वोग’ की एक खबर के अनुसार नीता अंबानी का ऐसा मानना है कि जो बड़ा है वही खूबसूरत है। इस रिपोर्ट के मुताबिक नीता अंबानी के सबसे दिलचस्प गहनों में से एक है बिब स्टाइल का नेकलेस जिसमें कई अलग-अलग आकारों के डायमंड पिरोए गए हैं। सफेद बारों में लगे ये डायमंड सूर्य की किरणों की तरह चमकते हैं। इसके अलावा, नीता अंबानी के पास डबल लाइन डायमंड नेकलेस भी है जिसमें गोल सोलिटेयर्स और पीयर के आकार के डायमंड्स जड़े हुए हैं।

श्लोका अंबानी: अपनी सगाई में श्लोका अंबानी ने अपनी फ्लोरल लहंगा को मैच करते हुए गहने पहने थे। इसमें डायमंड नेकपीस और कान के सेट पहने थे। वहीं, अपनी मेहंदी में उन्होंने चोकर पहना था, साथ ही तीनलाडा नेकलेस, मैचिंग मांग टीका, हाथफूल और कर्णफूल पहने थे। श्लोका की ज्वेलरी कलेक्शन में कंटेंपरेरी डायमंड्स और एमरेल्ड सेट्स शामिल हैं। इसके अलावा, शादी में नीता अंबानी ने श्लोका को हीरों का हार गिफ्ट किया था जिसके बारे में कहा जाता है कि ये ज्वेलरी दुनिया के सबसे महंगे गहनों में से एक है।

ईशा अंबानी: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के बारे में कहा जाता है कि गहनों का शौक उन्हें अपनी मां से विरासत मिला है। ईशा को महंगे नेकलेस और ईयररिंग का बहुत शौक है। गोल्ड, पेयर्ड डायमंड और पन्ना के गहने ईशा को बहुत पसंद है और उनके पास इनका बड़ा कलेक्शन है। उनके पास अपने ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक्स को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए गहने मौजूद हैं।

बताया जाता है कि ईशा का पसंदीदा सॉलिटेयर नेकलेस है जिसमें पीले रंग के डायमंड जड़े हैं। उन्होंने अपने संगीत के फंक्शन में 5 लेयर वाला हीरों का हार पहना था। उनके पास हीरे जड़े बेल्ट भी हैं जिन्हें वो अक्सर लहंगे या साड़ी पर कैरी करती हैं।