Bollywood Actress Mangalsutra: हर सुहागिन के लिए उसके सुहाग से जुड़ी निशानियां बेहद खास होती हैं। चूड़ी, मांग टीका या फिर मंगलसूत्र हर चीज की अहमियत होती है। आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इस सूची में शामिल हैं। अपने पसंदीदा कलाकारों से जुड़ी बातों को जानना और उनके फैशन सेंस को फॉलो करना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी ड्रेसिंग सेंस से लेकर स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं। सामान्य दिनों में भी अपने आउटफिट्स और ज्वेलरी को लेकर बेहद सजग रहने वाली ये एक्ट्रेसेस अपनी शादी में किसी विश्व सुंदरी से कम नहीं दिखती हैं। अपने फेवरेट कलाकारों की शादी के दौरान की तस्वीरें देखने के लिए फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिलता है। आइए जानते हैं किन डिजाइनर्स के मंगलसूत्र पहनती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस-
दीपिका पादुकोण: साल 2018 के नवंबर महीने में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंधी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने शादी के दौरान जो मंगलसूत्र पहना था, उसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बतायी जाती है। उनके मंगलसूत्र में काली मोतियों के साथ एक छोटा डायमंड सॉलिटेयर पेंडेंट भी लगा हुआ है। सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत और पारंपरिक दिखने वाला ये मंगलसूत्र दीपिका पर बेहद जंचता है।
अनुष्का शर्मा: शाहरुख खान की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ इटली में शादी करने वाली अनुष्का शर्मा अपनी शादी की तस्वीरों में बेहद खबसूरत लग रही थीं। अनुष्का के मंगलसूत्र की कीमत करीब 52 लाख रुपये बतायी जाती है। अनुष्का के मंगलसूत्र में डायमंड लगे हुए हैं।
प्रियंका चोपड़ा: देश हो या विदेश प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं। पैंट-कोट या साड़ी, सभी परिधानों के साथ प्रियंका मंगलसूत्र पहनें नजर आती हैं। साल 2018 में निक जोंस के साथ शादी के बंधन में बंधी प्रियंका ने सब्यसाची द्वारा डिजाइंड मंगलसूत्र पहना था। प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र गोल्ड चेन से बना है जिसमें टीयर के आकार का डायमंड लॉकेट लगा हुआ है और इसके ऊपर भी 3 एक्स्ट्रा डायमंड लगे हुए हैं। कीमत को लेकर लोग अनुमान लगाते हैं कि प्रियंका का मंगलसूत्र 20 लाख से अधिक का ही है।
काजोल: 24 फरवरी 1999 को काजोल और अजय देवगण एक दूसरे के जीवनसाथी बने। शादी के समय अजय देवगण ने काजोल को जो मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत 21 लाख के करीब थी। इन दोनों बॉलीवुड सितारों की शादी पूरे मराठी रीति-रिवाज के साथ की हुई थी।
ऐश्वर्या राय बच्चन: 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी फिल्मी गलियारों के साथ ही प्रशंसकों के बीच भी चर्चा का विषय रहा। बेहद करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई शादी किसी राजसी शादी से कम नहीं थी। ऐश्वर्या का लहंगा जहां 75 लाख रुपये का था, वहीं उनके मंगलसूत्र की कीमत 45 लाख के करीब थी। डिजाइन की बात की जाए तो उनके मंगलसूत्र में 3 सोलिटेयर डायमंड जड़े हुए हैं।