Fridge Ice Cleaning Tips: फ्रीजर में बर्फ का ढेर देखकर अगर आप ये सोचते हैं कि चाकू या किसी नुकीली चीज से आप उसे हटा दें तो ये गलती बिल्कुल भी न करें। इससे फ्रीजर की गैस की पाइप पंचर हो सकती है। इससे आपके फ्रिज की कुलिंग खराब हो सकती है। इसे सही कराने में आपको मोटा खर्चा उठाना पड़ता है। बारिश के मौसम में वातावरण में नमी का लेवल काफी अधिक बढ़ जाता है।
इन दिनों में अगर आपके फ्रीजर में भी बर्फ का ढेर लग जाता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूं तो आजकल बहुत सारे फ्रिज में डीफ्रॉस्ट का बटन दिया होता है, जिसे दबाने पर कुछ देर में सारी जमी हुई बर्फ पिघल जाती है। लेकिन आपके फ्रिज में ये नहीं है या खराब हो गया है तो यहां बताए तरीके आपके बहुत काम आएंगे।
फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जमने के नुकसान
अगर फ्रीजर में बहुत ज्यादा बर्फ जम रही है तो इससे एअरफ्लो (हवा के बहाव) में बाधा हो सकती है। इसके साथ ही कूलिंग क्षमता कम हो सकती है। इतना ही नहीं इससे कम्प्रेसर पर भी दबाव बढ़ता है। इससे आपका बिजली का बिल भी बढ़ सकता है। साथ ही फ्रिज अधिक गर्म हो सकता है। ऐसे में शॉर्ट सर्किट होने का भी खतरा रहता है।
फ्रीजर से बर्फ हटाने के आसान तरीके
सबसे पहले फ्रिज को बंद कर दें और उसके अंदर से सारा सामान हटा दें। फिर गुनगुने पानी का बाउल फ्रीजर में रख दें। कुछ देर बाद बर्फ पिघलने लगेगी। इसे साफ कपड़े से हटा दें। फ्रिज पर लगी रबर की सील को टूथब्रश से साफ कर लें। सूखे कपड़े से पोछ दें।
टेबल फैन से हटाएं बर्फ
बर्फ हटाने के लिए सबसे पहले फ्रिज बंद कर दें। आप फ्रीजर की तरफ मुंह करके एक टेबल फैन ऑन करके रख दें। हवा लगने से भी बर्फ जल्दी ढीली पड़ सकती है। दोबारा से फ्रिज ऑन कर दें। टेम्परेचर सेट करें।
फ्रीजर में अधिक सामान न रखें
अपने फ्रिज के फ्रीजर को प्रत्येक महीने डीफ्रॉस्ट जरूर करें। फ्रीजर में अधिक सामान न रखें। फ्रिज का दरवाजा अधिक देर तक खुला न रखें। फ्रिज में गर्म खाना बिल्कुल न रखें।
नोट: अगर आपके फ्रीजर में बहुत ज्यादा बर्फ जम रही है तो आप किसी प्रोफेशनल की मदद से सर्विस करवा सकते हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: