foods to avoid with milk: बच्चे से लेकर बड़ों के लिए दूध का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि यह एक संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इतना ही नहीं दूध में फाइबर, आयरन, सोडियम समेत तमाम पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसे पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही शरीर को शक्ति मिलती है।
लेकिन क्या आपको पता है इतना पौष्टक होने के बाद भी दूध आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां, ऐसा तब होता है जब आप दूध के साथ ऐसे चीजों का सेवन करते हैं जिन्हें खाने से आयुर्वेद में भी मना किया गया है।
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ रहे राजीव दीक्षित (Rajiv Dixit) ने भी इसका जिक्र किया था। उन्होंने कुछ ऐसी चीजों का नाम बताए थे जिन्हें दूध के साथ खाने पर यह जहर की तरह सेहत पर असर करते हैं। आइए जानें इसके बारे में।
प्याज और दूध
ये दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन हैं। अगर आपने इन दोनों चीजों को एक साथ खाया तो बीमारियां दस्तक जरूर देंगी। दूध और प्याज साथ खाने से स्किन प्रॉब्लम होने का खतरा रहता है। बारिश में प्याज और दूध एक साथ लेने पर आपको दाद, खाज-खुजली हो सकती है।
दूध और कटहल
खाने में कभी भी आपको दूध और कटहल साथ नहीं खाना चाहिए। न ही कटहल खाने के तुरंत बाद आपको कभी दूध पीना चाहिए। क्योंकि यह आपस में प्रतिकूल प्रक्रिया नहीं करते हैं। इससे आपको पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इतना ही नहीं इन्हें साथ में लेने से आपको खुजली या दाद की दिक्कत भी हो सकती है।
दूध और खट्टे फल
भोजन करते समय कभी आप दूध और खट्टे फल एक साथ न खाएं। दूध के साथ संतरा, मौसमी, नींबू न खाएं। दूध के साथ आप सिर्फ एक ही फल खा सकते हैं वो है आंवला। आम और दूध लेते समय भी कुछ चीजों का ध्यान रखें। आम का फल अगर मीठा है तो आप दूध के साथ ले सकते हैं। लेकिन अगर आम खट्टा है तो इसे कभी भूलकर दूध के साथ न खाएं। खट्टे फल और दूध साथ लेने से आपको गैस, अपच, कब्ज की दिक्कत हो सकती है। साथ ही शरीर को पोषक तत्व भी नहीं मिल पाएंगे।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: बारिश के मौसम में दही के साथ भूलकर न खाएं ये चीजें, जहर की तरह करेंगी सेहत पर असर, आचार्य बालकृष्ण ने बताए नाम