foods to avoid with curd: बारिश का मौसम जितना सुहाना होता है सेहत के लिए उतना ही नासाज होता है। क्योंकि इस मौसम में बीमारियां तेजी से फैलती हैं। लोगों की तबियत जल्दी खऱाब होने का डर रहता है। जिस खाने को लोग सर्दियों में आसानी से पचा लेते हैं कई बार उसे खाने से उनका पेट खराब हो जाता है। ऐसे में मानसून की दस्तक के साथ हमें अपने खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है।
अगर आप बारिश में बीमार होने से बचना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आपको क्या खाना है और क्या नहीं। दही यूं तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन बारिश के मौसम में दही के साथ कुछ चीजें खाने से वो सेहत पर जहर की तरह असर कर सकती हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि दही को कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। आइए जानें इसके बारे में।
दही और खीरा
दही और खीरा दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन बारिश के दिनों में कभी भी आपको दही और खीरा एक साथ नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे आपके पेट में दिक्कत हो सकती है। कई लोग दही में खीरा मिलाकर रायता बनाते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए।
दही और प्याज
रसोई में सब्जी बनाने के दौरान कई चीजों में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं कई लोग कच्ची प्याज या प्याज का परांठे खाना पसंद करते हैं। वहीं सैंडविच में भी प्याज डाली जाती है। दही में भी कई लोग प्याज डालकर खाते हैं। लेकिन आपको बारिश में दही और प्याज को खाने से बचना चाहिए। ये कॉम्बिनेशन आपको स्किन प्रॉब्लम दे सकता है।
दही संग उड़द दाल से करें तौबा
दही के साथ बारिश के दिनों में आपको उड़द दाल नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको पाचन में समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं गैस बनने की समस्या से भी आप परेशान रह सकते हैं। दही के साथ आपको उड़द दाल से बने कोई भी पकवान इस मौसम में खाने से तौबा करनी चाहिए।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।