Food Tourism: इलाहाबाद इस समय आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। यूपी के इस सुंदर और पौराणिक शहर में दुनियाभर से लोग धर्म, आस्था और मोक्ष प्राप्ति के लिए आ रहे हैं। भारत के कोने से कोने से संत यहां इकट्ठा हुए हैं और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान तक हर आम और खास इंसान यहां जरूर जाएगा। ऐसे में अगर आप भी महाकुंभ मेले में स्नान के लिए जा रहे हैं तो इस शहर को जरूर घूमकर आएं और यहां की इस फेमस मिठाई का स्वाद जरूर लें।

इलाहाबाद की प्रसिद्ध मिठाई कौन सी है-Prayagraj famous sweets

इलाहाबाद की प्रसिद्ध मिठाई की बात करें तो यहां के लोग बालूशाही खाना खूब पसंद करते हैं। यहां के बालूशाही का एक अलग ही स्वाद होता है। ये मशहूर मिठाई है जो इलाहाबाद की तमाम दुकानों पर आसानी से मिल जाती है। यह अनोखी मिठाई खास बनावट और बेमिसाल स्वाद का बेहतरीन मिश्रण है। बाहर से सुनहरे भूरे रंग की परतदार बनावट वाली यह डीप-फ्राइड मिठाई इतनी स्वादिष्ट होती है कि मुंह में आसानी से पिघल जाती है।

इस डिश का असली स्वाद इसके नरम हिस्से में छिपा है। जैसे ही आप इसकी परतदार बाहरी परत का एक निवाला खाएंगे, आपको भरपूर चीनी की चाशनी की हल्की मिठास और केसर और इलायची की हल्की महक का अहसास होगा जो स्वाद को और बढ़ा देती है। इलाहाबाद में विशेष अवसरों और त्योहारों पर इस मिठाई को खूब खाया जाता है।

इलाहाबाद में खाने में क्या फेमस है-Prayagraj famous food

इलाहाबाद जाने के बाद आपको कुछ चीजों का स्वाद जरूर लेकर आना चाहिए। जैसे कि
-हरीराम के समोसे और दम आलू का स्वाद जरूर लेकर आएं। इसे जवाहर लाल नेहरू भी खाना पसंद करते थे और कवयित्री महादेवी वर्मा भी इसके स्वाद की दीवानी थीं।
-देहाती रसगुल्ले के छोटे-छोटे गुलाब जामुन खाकर आपका मन खुश हो जाएगा। तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
-लोकनाथ गली जहां आपको खाने की अलग-अलग और टेस्टी चीजें मिलेंगी। रबड़ी, जलेबी, नमकीन और कचौड़ी के लिए ये गली फेमस है।
-पंडित जी की चाट और गोलगप्पे खाकर आपका मन खुश हो जाएगा।

इसी तरह आप इस शहर की कचौड़ी जरूर खाएं जिसका स्वाद अलग ही होता है। तो संगम नगरी पहुंचे, स्नान करें और फिर शहर में घूमकर इन चीजों का स्वाद जरूर लें। आगे जानते हैं प्रयागराज महाकुंभ में जाने की है प्लानिंग, तो एक बार चेक लें Top 10 Tourist Places In Prayagraj