Food Tourism: प्रयागराज या संगम नगरी इलाहाबाद अपनी एक खास संस्कृति के कारण हमेशा से फेमस रही है। यूपी के इस राज्य में आपको सबकुछ मिल जाएगा। खाने से लेकर घूमने तक यहां चीजों में काफी वैरायटी है। अगर आपको कभी मौका मिले तो यहां जरूर जाएं क्योंकि यहां कुछ एतिहासिक चीजें है तो कुछ पुराने मंदिर और फिर तीन नदियों का खास संगम। इसके अलावा यहां खाने में भी आपको तरह-तरह की चीजें मिल जाएंगी। तो, आइए जानते हैं इलाहाबाद में क्या फेमस है और इलाहाबाद में आप कहां घूमने जा सकते हैं।
इलाहाबाद में घूमने की जगह-Prayagraj tourist places
इलाहाबाद में घूमने के लिए बहुत कुछ है पर सबसे फेमस है त्रिवेणी संगम Triveni Sangam)। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का संगम होता है। दुनियाभर से लाखों लोग यहां घूमने आते हैं। त्रिवेणी घूमने के बाद लोग यहां सोए हुए हनुमान जी के दर्शन करने भी जाते हैं। इसके अलावा यहां आप इलाहबाद का किला (Allahabad Fort) भी घूमने जा सकते हैं। साथ ही यहां काफी कुछ और भी है घूमने को है जैसे
-खुसरो बाग
-आनंद भवन
-इलाहबाद का किला
-इलाहबाद संग्रहालय
-जवाहर तारामंडल
-नया यमुना पुल
इलाहाबाद में क्या फेमस है-Allahabad famous food
इन जगहों पर घूमने के बाद आपको इलाहाबाद के इन फेमस फूड्स का स्वाद जरूर लेना चाहिए। जैसे कि यहां आप चाट-पकौड़ी खा सकते हैं, पानी बताशे खाएं और फिर दही के छोले खाएं। पर इन दो चीजों को बिना खाए बिलकुल भी न लौटें। जैसे कि
दही-जलेबी (Dahi-jalebi)
इलाहाबाद का फेमस नाश्ता है दही-जलेबी। यहां सुबह-सुबह लोग कड़कड़ाती गर्म जलेबी को दही के साथ खाते हैं। ये न सिर्फ पेट को ठंडा करने वाला माना जाता है बल्कि इसे खाना मन को खुश कर देता है। तो, अगर आप इलाहाबाद में हैं तो बिना दही जलेबी खाए यहां से न लौटें।
मसाला चुरमुरा (Masala Churmura)
मसाला चुरमुरा अगर आपने आज तक नहीं खाया है तो आपको ये एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे खास धनिया और आम की चटनी में बनाया जाता है और फिर तरह-तरह के मसालों को मिलाकर खाया है और फिर इस मसालेदार चुरमुरा को आप आराम से घूमते हुए खा सकते हैं। तो, इलाहाबाद जाएं तो इन दो चीजों को जरूर खाकर लौटें।