How to identify injected watermelon: गर्मियां आते ही बाजार में तरबूज की बिक्री शुरू हो जाती है। लाल-लाल तरबूज को देखकर लोग अक्सर यही अंदाजा लगाते हैं कि ये बहुत अच्छी तरह से पका हुआ है और खाने में बेहद मीठा होगा। लेकिन इन दिनों केमिकल से पके या इंजेक्शन लगे तरबूज बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे हैं। इन्हें देखकर पता नहीं लगाया जा सकता है कि इनमें इंजेक्शन के जरिए रंग मिलाया गया है या केमिकल के जरिए इन्हें पकाया गया है। अगर आप इनका सेवन करते हैं कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि जब भी आप बाजार से तरबूज खरीद कर लाएं तो इस बात की जांच करें कि कहीं इसमें कृत्रिम रंग तो नहीं मिलाया गया है? आइए जानते हैं इसे पहचानने का आसान तरीका।

इंजेक्शन वाले तरबूज की ऐसे करें पहचान

इंस्टाग्राम पर chanda_and_family_vlogs नाम के पेज से एक वीडियो पोस्ट करके तरबूज की पहचान करने का बेहद आसान तरीका बताया गया है। इसमें महिला एक तरबूज को काटकर उसका टुकड़ा लेती है। इसे पानी में डालती है। अगर पानी में तरबूज का टुकड़ा डालने के बाद रंग निकलता है तो इससे यह पता चलता है कि इसमें इंजेक्शन के जरिए रंग मिलाया गया था।

तरबूज में किस चीज की होती है मिलावट ?

तरबूज का रंग लाल दिखाने के लिए इसमें केमिकल्स वाला इंजेक्शन लगाया जाता है। तरबूज में एरिथ्रोसिन-बी / रेड-बी (Erythrosine-B / Red-B) मिलाया जाता है। यह एक तरह की लाल रंग की डाई है। इसे इंजेक्शन के जरिए तरबूज में इंजेक्ट किया जाता है। इसे लगाने के बाद तरबूज चमकदार लाल दिखाई देता है।

तरबूज में मिलावट की पहचान करने का तरीका (how to check watermelon adulteration)

तरबूज में मिलावट की पहचान करने के लिए आप सबसे पहले तरबूज को दो भागों में काटें। इसके बाद रूई की लोई लें। इसे तरबूज पर रंगड़ें। ऐसा करने से रूई में लाल या नारंगी रंग निकल आए तो ये तरबूज मिलावटी है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।