Diwali Fire Crackers: दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने घरों को दीये और रंगोलियों से सजाते हैं। वहीं, कई लोग इस दिन पटाखे भी जलाते हैं। खास कर बच्चे इस दिन पटाखे को लेकर उत्साहित रहते हैं। हालांकि, कई बार ऐसे होता है कि पटाखा जलाते समय अनहोनी हो जाती है और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं और हॉस्पिटल में भर्ती करने तक की नौबत आ जाती है।

दिवाली पर पटाखे जलाते समय बरतें सावधानियां

दिवाली पर पटाखे जलाते समय कई चीजों का ध्यान रखना होता है। पटाखों को बच्चों के साथ जलने से बचना चाहिए और दिवाली उनके साथ रंगोली और अन्य तरह की एक्टिविटी को कर मनाना चाहिए। हालांकि, कई बार दिवाली पर पटाखे चलाते समय लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि जलने पर क्या घरेलू उपचार करना चाहिए।

जले हुए स्थान पर डालें ठंडा पानी

दिवाली पर अगर किसी कारण से आपका हाथ जल जाए आप सबसे पहले उस पर  ठंडा पानी डालें।  जले हुए स्थान पर कभी भी गलती नहीं करनी चाहिए। जले हुए स्थान पर बर्फ लगाने से ब्लड क्लॉटिंग हो सकती है। जले हुए स्थान को कुछ समय तक ठंडे पानी में डुबोकर रखना चाहिए। इससे तुरंत आराम मिल सकता है।

एलोवेरा

स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए एलोवेरा का उपयोग किया जाता है। अगर पटाखों से स्किन जल जाए तो आप इस पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इससे तुरंत आराम मिलेगा और फफोले भी नहीं पड़ेंगे।

नारियल तेल

नारियल तेल का उपयोग कई चीजों में किया जाता है। यह जलन को भी शांत करने में काफी असरदार होता है। अगर पटाखों से जल जाए तो आप उस स्थान पर नारियल का तेल लगा सकते हैं।

शहद का करें उपयोग

जलन को ठीक करने के लिए आप शहद को प्रयोग में ले सकते हैं। आप जलने वाले स्थान पर कुछ समय तक शहद लगा कर रख सकते हैं। इससे घाव जल्दी ठीक होगा।