गर्मियों के मौसम में ट्रेंड के साथ फैशन और स्टाइल को बरकरार रखना काफी मुश्किल होता है। यूं तो गर्मियों का मौसम किसी भी तरह के फैशन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन इस दौरान साड़ी पहनना कुछ महिलाओं के लिए बेहद ही मुश्किल होता है। इस मौसम में ज्यादातर महिलाएं हल्के और फैशनेबल कपड़े पहनना पसंद करती हैं।

लेकिन भारतीय परंपरा का परिधान साड़ी गर्मियों के मौसम में भी आपको स्टाइलिश लुक दे सकता है। ऐसे में फैशन और ट्रेंड को फॉलो करते हुए साड़ी पहन सकती हैं। इसमें ना सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा, बल्कि आप खूबसूरत भी दिखेंगी।

हल्की साड़ियां: गर्मियों के मौसम में हल्की साड़ियां महिलाओं को खासी पसंद आती हैं। फैशन डिजाइनर्स का भी मानना है कि हल्की साड़ी गर्मी के मौसम में अच्छा लुक देती हैं। अगर आप रोजाना साड़ी पहनती हैं, तो अपने अलमारी में आप ऑर्गेंजा, कोटा और चंदेरी की साड़ियों को शामिल कर सकती हैं। यह बेहद ही हल्की होती हैं और साथ ही इन्हें संभालना भी काफी आसान होता है।

शादी के लिए चुन सकती हैं ये ऑप्शन: शादी और पार्टी के फंक्शन्स में ज्यादातर महिलाएं गर्मियों में कॉटन, खादी और कांची सिल्क की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि, यह आपको स्टाइलिश लुक देती हैं।

चुने हल्के रंग की साड़ी: गर्मियों के मौसम में रंग भी काफी मायने रखता है। क्योंकि, जहां गहरे रंगों को पहनने से ज्यादा गर्मी लगती है, वहीं, हल्के रंग शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। इसलिए इस मौसम में हल्के रंग की साड़ियां चुननी चाहिए।

इन रंगों की पहन सकती हैं साड़ियां: गहरे रंग की साड़ियों को पहनने की जगह आप हल्की नीली, पीली, गुलाबी और आसमानी रंग की साड़ियां पहन सकती हैं। गर्मियों के मौसम में यह रंग महिलाओं को काफी लोकप्रिय हैं।

फ्लोरल प्रिंट: आजकल फ्लोरल प्रिंट की साड़ियां भी काफी ट्रेंड में हैं। यह प्रिंट महिलाओं को बेहद ही खूबसूरत लुक देता है। इसके अलावा आप अपने मनपसंद प्रिंट्स की साड़ियां चुन सकती हैं।

सिल्क की साड़ियां: गर्मियों के मौसम में शादी और फंक्शन्स में ज्यादातर महिलाएं सिल्क की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी सिल्क की साड़ियों को ऑप्शन बना सकती हैं।