Farhan Akhtar Diet Plan and Workout Secret: 45 साल के फरहान अख्तर काफी फिट और हेल्दी हैं। वह ना सिर्फ एक एक्टर हैं बल्कि लेखक, सिंगर, निर्माता और निर्देशक भी हैं। फरहान अख्तर हाल ही में “The Sky is Pink” में दिखें थे। बॉलीवुड के बाकी सेलिब्रिटी जैसे ही फरहान अख्तर भी काफी फिटनेस फ्रीक हैं और उन्हें देखकर इस बात का अंदाजा भी लगाया जा सकता है। ndtv के एक आर्टिकल में बताया है कि फरहान अख्तर वर्कआउट से पहले शकरकंद खाते हैं और वह उनके लिए एक बेहतरीन स्नैक्स है। इसके अलावा वह खुद को फिट रखने के लिए और भी कई चीजें करते हैं। आइए फरहान अख्तर के डाइट और वर्कआउट प्लान के बारे में जानते हैं।
फराहान अख्तर का डाइट प्लान: अख्तर के फिटनेस ट्रेनर समीर जौरा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट की सही मात्रा अपने डाइट में शामिल करते हैं। जो लोग नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं, उनके लिए जौरा हर दिन लगभग छह या आठ भोजन खाने की सलाह देते हैं।
जौरा ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि वर्कआउट सेशन से पहले आदर्श स्नैक कार्ब युक्त शकरकंद हो सकता है। जौरा ने यह भी बताया कि फरहान हमेशा अपने साथ एक डब्बा घर का बना खाना रखते हैं, जिसमें आमतौर पर चिकन, मछली या फिर अन्य प्रोटीन वाले फूड्स शामिल होते हैं।
नाश्ता: फरहान रोजाना 6 अंडे के सफेद हिस्से से बना ऑमलेट खाते हैं। साथ ही वह संतरे का जूस भी पीते हैं।
मिड मॉर्निंग स्नैक्स: नाश्ते के 2 घंटे के बाद वह आधा गिलास स्किम्ड मिल्क पीते हैं। फिर उसके आधे घंटे के बाद नारियल पानी पीते हैं।
लंच: दिन के खाने में फरहान ब्रोकली, बीन्स, पत्ता गोभी जैसी और भी कई अन्य सब्जियां खाते हैं। प्रोटीन लेने के लिए वह 150 ग्राम चिकन खाते हैं। हर चीज ऑलिव ऑयल में बना हुआ खाते हैं।
पोस्ट लंच: लंच के 2 घंटे के बाद वह प्रोटीन शेक पीते हैं।
शाम का नाश्ता: शाम के नाश्ते में फरहान उबले चने का सलाद खाते हैं। साथ ही सलाद में टमाटर और खीरा भी शामिल होता है।
डिनर: रात के खाने में वह सिर्फ सोने से पहले प्रोटीन शेक पीते हैं।
फराहान अख्तर का वर्कआउट प्लान: फरहान अपने वर्कआउट और डाइट को गंभीरता से फॉलो करते हैं। जिम में हेवी वर्कआउट करने के अलावा वह रोजाना 22 किलोमीटर साइकिल जरूर चलाते हैं। उन्होंने ज़ूम के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनका मानना है कि फिटनेस केवल आपके शरीर के बारे में नहीं है, बल्कि यह मूड को बेहतर करने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।
(और Lifestyle News पढ़ें)