Facial Hair Remove: चेहरे से बाल हटाने के लिए सबसे पॉपुलर तरीका रेजर है। हालांकि, चेहरे पर रेजर लगाने की शुरुआत टीन एज से ही हो जाती है। कई लोग तो काफी लंबे समय तक चेहरे को साफ करने के लिए रेजर का उपयोग करते हैं। वहीं, लगातार रेजर के उपयोग से कई तरह की परेशानियां भी होती है। कई बार लगातार इसको यूज करने से फेस पर डार्क स्पॉट्स बढ़ने लगते हैं।
रेजर यूज करते समय रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप भी अपने चेहरे पर आए बाल को साफ करने के लिए रेजर का यूज करते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि चेहरे पर रेजर चलाने से किस तरह का नुकसान होता है। वहीं, हम आगे ये भी बताएंगे कि चेहरे पर किस तरह रेजर का उपयोग भी किया जाता है।
रेजर से होता है काफी नुकसान
चेहरे पर रेजर के उपयोग से कटने का खतरा काफी रहता है। अगर कटने के बाद रेजर में ब्लड लग जाता है, उस समय संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है। कई बार सैलून में दाढ़ी बनाते समय बारबर सही से रेजर को क्लीन नहीं करता है। ऐसे में संक्रमण बढ़ने का खतरा और भी ज्यादा हो जाता है।
त्वचा का टेक्सचर होता है खराब
बार-बार रेजर से सेव करने पर चेहरे का नेचुरल टेक्सचर तेजी से खराब होता है। इससे त्वचा की उपरी सतह को काफी नुकसान होता है। रोज-रोज इसके इस्तेमाल में स्किन पर डार्क स्पॉट्स बढ़ने लगते हैं। अगर आप भी हर रोज रेजर का इस्तेमाल करते हैं तो इसको लेकर आप दूसरे विकल्प पर जा सकते हैं।
रेजर यूज करते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
रेज यूज करते समय सावधानियां बरतना काफी जरूरी होता है। अगर आप भी रेजर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो चेहरे की बाल साफ करते समय आपको रेजर को हल्के हाथों से चलाना चाहिए। इससे आपकी त्वचा पर अधिक दबाव नहीं पड़ेगा और कटने का भी खतरा कम रहता है।
मॉइश्चराइजर या लोशन का करें यूज
चेहरे पर आए बाल को साफ करते समय हमेशा मॉइश्चराइजर या लोशन का प्रयोग करना चाहिए। इससे रेजर काफी स्मूथ चलता है और त्वचा कटे या छिलने का डर कम हो जाता है। वहीं, त्वचा पर एक ही जगह पर तीन से चार बार रेजर नहीं चलाना चाहिए।