इस वीकेंड आप कहां जा रहे हैं? अगर आपने अभी तक कुछ प्लान नहीं किया है और आप सोच रहे हैं कि कहां जाएं तो आपके लिए ये जगह परफेक्य है। दिल्ली-नोएडा वालों के लिए तो ये बिलकुल पास ही समझें। बस आपको शाम के समय अपने लिए थोड़ा सा वक्त निकालना है और यहां घूमकर आना है। दरअसल, इस जगह पर आपको मात्र कुछ पैसे खर्च करके पूरा राजस्थान घूमने का मजा मिल सकता है। आप यहां पर हैंडीक्राफ्ट की चीजों को खरीद सकते हैं तो मिट्टी के बर्तन बना सकते हैं। इसके अलावा राजस्थानी डांस कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां बहुत कुछ कर सकते हैं। जानते हैं इस जगह के बारे में।

चोखी हवेली, नोएडा हाट-Chokhi Haveli, Noida Haat

तो आपको जाना है 590 रुपये में राजस्थान घूमने के लिए जाना है चोखी हवेली, नोएडा हाट। ये जगह मस्त है। आप यहां शाम के 5:30 बजे से लेकर रात 10 बजे तक जा सकते हैं। शाम के इस शाम यहां कई रंगारंग कार्यक्रम होते हैं जिसमें आप भी भाग ले सकते हैं। आप इस जगह पर जाकर अपनी फोटो खिंचवा सकते हैं वो भी अलग-अलग राजस्थानी थीम के साथ।

चोखी हवेली में आप किन चीजों का मजा ले सकते हैं

चोखी हवेली में आप राजस्थानी डांस कर सकते हैं। मेहंदी लगवा सकते हैं। मिट्टी के बर्तन बना सकते हैं और जादू देख सकते हैं। यहां आप राजस्थानी संगीत का मजा ले सकते हैं और तो और ऊंट की सवारी कर सकते हैं।

बिलकुल फ्री है खाना

आप यहां खाना फ्री में खा सकते हैं वो भी जितना मन चाहे। आपको यहां राजस्थानी थाली खाने को मिल जाएगी जिसमें होगी
दाल बाटी
कढ़ी चावल
मिस्सी रोटी
दाल चावल
गट्टे की सब्जी
चूरमा
घी शक्कर
आलू पापड़
मिर्ची की चटनी
केसर की खीर

कहां मिलेगी टिकट?

चोखी हवेली की टिकट आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से मिल जाएगी। ऑफलाइन टिकट आप bookmyshow.com से सकते हैं। यहां ये 31 मई तक के लिए उपलब्ध है। बच्चों के लिए ये टिकट 425 की है तो बड़ों के लिए 590 की। ऑफलाइन टिकट आप चोखी हवेली जाकर भी खरीद सकते हैं। तो, इस वीकेंड प्लान करें और यहां घूमकर आएं।