Engineer’s Day 2019: हर साल 15 सितंबर को इजीनियर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन महान इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया का जन्मदिन होता है और इसी वजह से इस दिन को उनके नाम पर समर्पित किया गया है। इनकी याद में इस दिन को इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। एम. विश्वेश्वरैया एक बेहतरीन इंजीनियर थे और उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यों को कामयाब बनाने में योगदान दिया है। उन्हें 1955 में ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा गया था। उनके इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विशेष योगदान को सम्मानित करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
इंजीनियर्स डे सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य भारत में विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करना। देश को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए इंजीनियर्स एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत इंजीनियरिंग व आईटी के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी देश है। इंजीनियरिंग एक विस्तृत क्षेत्र है और अब तो भारत में कई विषयों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवाई जाती है।
सर एम. विश्वेश्वरैया ने बहुत से नदी, बांध और पुलों का निर्माण किया था और पूरे भारत में सिंचाई और पेयजल प्रणाली को लागू कर के भारत की सिंचाई में बदलाव लाया था। हर साल भारत में लगभग 20 लाख से भी अधिक इंजीनियर्स बनते हैं। हर साल भारत में कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, इलेक्ट्रिकल, तकनीकी इत्यादि का निर्माण करता है। सर एम. विश्वेश्वरैया भारत को बेहतर भविष्य बनाने के प्रयास में रहते थे।
हर जगह इंजीनियर्स डे सेलिब्रेट करने का अपना एक अलग तरीका होता है। अलग-अलग विभाग अलग-अलग तरीके से इस दिन को जश्न के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। इंजीनियर्स देश या फिर किसी भी कंपनी का आर्थिक विकास करने में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार आप देख सकते हैं कि इंजीनियर्स हमारे देश के लिए कितनी मेहनत करते हैं और देश के विकास के लिए अपना पूरा योगदान देते हैं।

