Happy Eid-ul-Fitr 2020, Sewai Recipe: ईद के खास त्योहार का इंतजार हर कोई करता है। चाँद के दीदार के बाद इस पर्व को मनाया जाता है। वैसे इस बार ईद-उल-फितर 25 मई को मनाए जाने की उम्मीद है। रजमान के पाक महीने में रोजे रखने के बाद अल्लाह इस दिन अपने बंदों को बख्शीश और इनाम देते हैं। ईद के इस खास मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों में मीठे पकवान खासतौर पर सेवई बनाते हैं। सेवई एक बहुत लोकप्रिय डेजर्ट है। मीठी सेवई बनाना बहुत ही आसान होता है और यह हम सब को पता है की स्वाद में लाजवाब भी होता है। आइए जानते हैं सेवई बनाने की रेसिपी-
सेवई बनाने की सामग्री:
– 110 ग्राम भुनी सेवई
– 150 ग्राम चीनी
– 50 मिली लीटर दूध
– 150 मिली लीटर पानी
– 1 छोटा चम्मच देसी घी
– 4 टुकड़े कटे हुए बादाम
– 10 किशमिश
– 5 इलाइची कुटी हुई
– 4 छोटे चम्मच मलाई
सेवई बनाने का तरीका: सबसे पहले सेवई लें और छोटे टुकड़े करें। इसके बाद कड़ाही में घी डालें और हल्की आंच पर गैस पर रख दें। अब उसमें सेवई डालें और भुने, जब उसका रंग बदल जाये तो उतर दें। गैस बंद करें और इसे अलग रखें। एक कड़ाही रखें और उसमें पानी व चीनी डालें। जब चीनी घुल जाये तब उसमें दूध मिलाये। जब उबाल आ जाये तब उसे सेवई में मिलाये। अब इसे कवर कर गैस धीमी कर दें। 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें। आपकी मीठी सेवई तैयार है।
सेवई परोसने का तरीका: मीठी सेवईयां को एक कटोरी में निकालें और उसपर मलाई डाल कर परोसे। मीठी सेवईयां तैयार है।
