मुसलमानों के लिए ईद सबसे बड़ा त्योहार है। तीस दिन के रोजों के बाद चांद के दीदार के साथ ही ईद का जश्न शुरू हो जाता है। रमजान के महीने में लोग रोजे रखकर अपना दिन अल्लाह की इबादत में बिताते हैं। रमजान के दौरान मुस्लिम लोग सुबह से लेकर शाम तक फास्ट रखते हैं। ईद की तारीख चांद के अनुसार तय होती है। वैसे इस बार ईद-उल-फितर 25 मई को मनाए जाने की उम्मीद है। दुनिया में कोरोना वायरस के संकट के बीच सभी देशों ने लॉकडाउन लगाया हुआ है जिसके कारण इस बार ईद की नमाज पढ़ने के लिए कोई भी मस्जिद नहीं जा पाएगा। ऐसे में इस बार लोग घर पर ईद मनाएंगें। इस साल ईद के त्योहारके इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बेहतरीन कोट्स और मैसेज भेजकर उन्हें मुबारकबाद दें।
1. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा,
फना हो लब्ज-ए-गम यही हैं दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा।।
ईद मुबारक
2. रात का नया चांद मुबारक,
चांद की चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलंदी मुबारक।।
और आपको ईद मुबारक

3. चुपके से चांद की चांदनी छू जाए आपको,
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको,
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,
हम दुआ करते हैं मिल जाए वो आपको।।
आप सभी को ईद मुबारक
4. हवा की खुशबू मुबारक
फिज़ा को मौसम मुबारक
दिलों को प्यार मुबारक
आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक

5. दीपक में अगर नूर ना होता
तन्हा दिल यूँ मजबूर ना होता
मैं आपको “ईद मुबारक” कहने जरूर आता
अगर आपका घर इतना दूर ना होता।।
ईद मुबारक
6. जिस तरफ़ तू है उधर होंगी सभी की नज़रें
ईद के चाँद का दीदार बहाना ही सही।।
आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक

7. उस से मिलना तो उसे ईद-मुबारक कहना,
ये भी कहना कि मिरी ईद मुबारक कर दे।।
आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक

