Eid-e-Milad 2025: मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार ईद मिलाद-उन-नबी दुनियाभर में मनाया जाता है। इसे इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह हर साल इस्लामी चांद कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। इसके लिए मुस्लिम परिवारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दिन लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। घरों को सजाया जाता है। जगह-जगह जुलूस निकाला जाता है। कुरान का पाठ किया जाता है। साथ ही मुहम्मद साहब के द्वारा कहे गए बातों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास किया जाता है।

2025 में कब है ईद मिलाद उन नबी ?

यह दिन 2025 में 4 या 5 सितंबर को पड़ने की संभावना है। इसकी सटीक तारीख चांद दिखने पर तय होती है।

इस वजह से मनाया जाता है ईद मिलाद उन नबी

यह दिन पैग़ंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है। माना जाता है कि पैगंबर का जन्म इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मक्का में 571 ईं को अब्दुल्ला और बीबी अमीना के घर हुआ था। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि उनका जन्म रबी अल-अव्वल की 17 तारीख को हुआ था। उनका पूरा नाम मुहम्मद साहब का पूरा नाम पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम है।

ईद मिलाद उन नबी पर लोग क्या करते हैं?

ईद मिलाद उन नबी पर इबादत के साथ-साथ लोग नेक काम करने की कोशिश करते हैं। गरीबों और जरूरतमंद लोगों को दान दिया जाता है। वहीं कई जगहों पर विद्वान और कवि अरबी सूफी बुसिरी की प्रसिद्ध कविता, कासिदा अल-बुरदा शरीफ का पाठ करते हैं। बच्चों को पैग़ंबर साहब की ज़िंदगी और कुरान की शिक्षाओं के किस्से सुनाए जाते हैं।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Eid Mehndi Design: कभी नहीं देखे होंगे मेहंदी के ये सबसे अलग डिजाइन, ईद पर लगाने के लिए यहां से चुनें