Eid Chand Raat, Eid-ul Fitr Moon Sighting 2024 Date and Time Kab Ki Hai in Saudi Arabia, India: रमजान के 30 रोज़ें रखने के बाद हर मुसलमान बेसब्री से ईद-अल-फितर के चांद का दीदार करने के लिए बेताब रहता है। अक्सर ईद का चांद रमजान के 30 रोजें रखने के बाद दिखता है लेकिन कई बार ईद का चांद 29 रोज़े रखने के बाद भी दिखता है। ईद-अल-फितर किस दिन मनाया जाएगा ये पूरी तरह चांद पर ही निर्भर करता है।
Happy Eid ul Fitr 2024 Wishes Hindi, Shayari, Images, Quotes: Downlode and Send
ईद का त्योहार जिसे ईद-अल-फितर, मीठी ईद और ईद-अल-फितर के नाम से जाना जाता है। ईद का दिन रमजान के पाक महीने के अंत का प्रतीक है। रमजान मुसलमानों के लिए एक ऐसा महीना है जिसमें हर मुसलमान नेक काम करता है,अल्लाह की इबादत करता है, 30 रोजे़ रखता है, कुरान की तिलावत करता है और सबसे ज्यादा ज़कात और खैरात देता है। रमजान के इस पाक महीने के खत्म होने और रमजान की इबादत का इनाम पाने का दिन है ईद।
ईद का त्योहार ईद का चांद देखकर ही मनाया जाता है जिसे चांद रात कहा जाता है। चांद रात एक ऐसा लफ्ज़ (शब्द) है जिसका इस्तेमाल दक्षिण एशियाई संस्कृतियों में खासतौर पर होता है। चांद रात मुबारक शब्द का इस्तेमाल भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में, ईद-उल-फितर या ईद अल-अधा के त्योहार से पहले की रात के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
चांद रात लफ्ज को उर्दू भाषा से लिया गया है, जहां “चांद” का अर्थ चंद्रमा और “रात” का अर्थ रात है। इस तरह चांद रात ईद का त्योहार मनाने से पहले की खास रात है। इस रात को मुसलमान जहां ईद की खुशी के जश्न के तौर पर देखते हैं वहां ये रात इबादत की भी रात है। इस रात को 29 वी शब कहा जाता है। यानि रमजान की इबादत की वो खास रात जब अल्लाह अपने बंदों को उसकी इबादत का फल देता है,उसकी दुआओं को कबूल करता है,उसके गुनाहों की माफी कबूल करता है। यह रात मुसलमानों के लिए बेहद खास है। ये रमजान के पाक महीने का अंत और शव्वाल के महीने की शुरुआत का प्रतीक है।
भारत में कब मनाई जाएगी चांद रात?
भारत में ईद कब होगी ये पूरी तरह से चांद के दिखने पर निर्भर करता है। अगर आज यानि 9 अप्रैल को चांद दिख जाता है तो कल ही भारत में ईद मनाई जाएगी। अगर 9 अप्रैल को चांद नहीं दिखता तो हर हाल में 10 अप्रैल को चांद रात होगी और 11 अप्रैल को पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। रमजान के महीने में मुसलमान 30 रोजे रखते हैं अगर आज चांद रात होती है तो 29 रोज़ों की ही ईद होगी। अगर आज चांद नहीं दिखा तो दक्षिण भारत में आज एक और सेहरी की जाएगी और एक रोज़ा और रखा जाएगा,यानि 30 रोज़े रखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा।
सऊदी अरब समेत इन देशों में कब मनाई जाएगी चांद रात?
सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों में 8 अप्रैल की शाम को चांद नहीं दिखा इसलिए आज 9 अप्रैल को चांद रात मनाई जाएगी। इन देशों में 10 अप्रैल को होगी ईद। 10 अप्रैल को ईद ना सिर्फ साउदी अरब में मनाई जाएगी बल्कि कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम,ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन में भी मनाई जाएगी।