Eid-Ul-Adha 2025 Dress: इस्लाम धर्म में बकरीद का काफी महत्व है। बकरीद को कई जगहों पर ईद उल-अजहा या ईद अल-अधा के नाम से भी जाना जाता है। त्याग, कुर्बानी और समर्पण का प्रतीक यह त्योहार इंसानियत की सेवा का सीख देता है। हर साल इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के अनुसार इसकी तारीख तय होती है और चांद देखने के बाद बकरीद (Eid al- Adha) का त्योहार मनाया जाता है। इस साल इस त्योहार को 6 या फिर 7 जून को सेलिब्रेट किया जा सकता है।

बकरीद पर चारों तरफ रहती है रौनक

बकरीद पर घरों से लेकर मस्जिदों तक चारों तरफ रौनक रहती है। ऐसे में इस दिन महिलाएं भी सजती-संवरती हैं और तैयार होकर इस त्योहार को सेलिब्रेट करती हैं। ऐसे में आप इस मौके पर फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के सूट से इंस्पायर्ड हो सकती हैं।

PC-Pinterest

हानिया आमिर इस सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वह गहरे फिरोजी रंग का सूट पहने हुई हैं, जो उन पर एलीगेंट लुक दे रहा है। इस सूट पर बारीक लेस और कढ़ाई का काम किया गया है। इसके साथ उन्होंने नेट दुपट्टे से इसे कंप्लीट किया है।

PC-Pinterest

बकरीद के लिए हानिया आमिर इंस्पायर्ड यह सूट काफी बेहतर हो सकता है। आप इस दिनगहरे हरे रंग कासूट पहन सकती हैं।

PC-Pinterest

इस तस्वीर में हानिया आमिर काले रंग का सूट पहने हुई हैं। गले, बाजू और बॉर्डर पर खूबसूरत गुलाबी और सुनहरे रंग की कढ़ाई की गई है, जो इसके लुक को और बेहतर बना रही है।

PC-Pinterest
PC-Pinterest
PC-Pinterest