कब्ज़ एक ऐसी परेशानी है जिससे देश और दुनियां में 15 फीसदी लोग परेशान हैं। अगर आपको हर रोज़ सुबह पेट साफ करने के लिए घंटों टॉयलेट में बैठना पड़ता है तो आप कब्ज के शिकार है। कब्ज की परेशानी खराब लाइफस्टाइल, खराब खानपान, शरीर में पानी की कमी, शारीरिक मेहनत की कमी, फाइबर युक्त आहार की कमी और अनियमित दिनचर्या की वजह से होती है।

कई बार कब्ज की परेशानी दवाईयों का इस्तेमाल करने की वजह से भी होती है। कब्ज की परेशानी में लोग हफ्ते में तीन से चार बार स्टूल पास करते हैं। कब्ज के शिकार लोगों का स्टूल टाइट हो जाता है जिसकी वजह से उसे पास करने में दिक्कत होती है। कब्ज की परेशानी के लिए खान-पान सबसे बड़ी वजह है।

आप भी कब्ज से परेशान रहते हैं तो आयुर्वेदिक विशेषज्ञ रहे राजीव दीक्षित के टिप्स को अपनाएं। राजीव दीक्षित को आयुर्वेद का राजा कहा जाता है। उन्होंने आयुर्वेदिक तरीकों से शारीरिक बीमारियों को सही करने के उपाय बताएं हैं। राजीव दीक्षित का निधन 30 नवंबर 2010 में हो चुका है लेकिन उनके आयुर्वेदिक उपचार किताबों में मौजूद हैं। आइए जानते हैं कब्ज को दूर करने के लिए विशेषज्ञ ने कौन-कौन से उपाय बताए हैं।

गर्म पानी का सेवन करें: कब्ज से परेशान रहते हैं तो ठंडे पानी का सेवन करना बंद कर दें और गर्म पानी का सेवन करें। गर्म पानी का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। कब्ज की समस्या से परेशान लोग गर्म पानी का सेवन करें। गर्म पानी का सेवन करने से स्टूल आसानी से पास होता है। जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता उनके मुंह से बदबू आती है।

खाली पेट पानी पीएं: कब्ज से शिकार लोग सुबह उठते ही पानी का सेवन करें। पानी पीने से आपको स्टूल पास करने में आसानी होगी।

तनाव से दूर रहें: अगर आप तनाव में रहते हैं तो आपको कब्ज की परेशानी हो सकती है। तनाव को दूर करें कब्ज से निजात मिलेगी। आप आनंद और उत्साह से जीएंगे तो पेट से जुड़ी बीमारियों से निजात मिलेगी।

एक बार में ज्यादा नहीं खाएं: कब्ज से परेशान रहते हैं है तो एक साथ भरपेट नहीं खाएं बल्कि थोड़ा-थोड़ा 4-4 घंटे बाद खाएं। खाना हमेशा बैठकर खाएं। दूध और नमक का सेवन एक साथ नहीं करें।

खाने के बाद पानी नहीं पीएं: कब्ज से परेशान हैं तो खाना खाने के बाद पानी नहीं पीएं। खाने के कम से कम एक घंटे बाद पानी का सेवन करें आपका खाना अच्छे से पचेगा और कब्ज से निजात मिलेगी।