Eating Fruit at Night: फल खाना सेहत और ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से फल और जूस पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, फल किस समय खाना चाहिए और किस समय नहीं, इसको लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति रहती है। कई लोग कहते हैं कि फल रात को खाना चाहिए और कुछ लोग कहते हैं कि रात में फल खाना हानिकारक हो सकता है।

कब खाना चाहिए फल?

फल खाने का सबसे बेस्ट समय सुबह खाली पेट है। इसको खाने से शरीर की पाचन क्रिया सक्रिय हो जाता है। आप खाना खाने से पहले भी फल को खा सकते हैं। इसको खाने से पाचन किया सक्रिय हो जाता है और खाना जल्दी पच जाता है। वहीं, खाना खाने के बाद फल खाने से पाचन क्रिया धीमा हो सकता है। आप फल को शाम के समय नाश्ते के रूप में भी ले सकते हैं।

कब नहीं खाएं फल?

फल को रात में खाने से बचना चाहिए। इसको खाने से गैस और अपच जैसी समस्या हो सकती है। वहीं, भोजन के तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए। इससे पेट में भारीपन लग सकता है। अगर रात में आप फल खा रहे हैं तो आप सोने से तीन घंटे पहले फल खा सकते हैं। अगर आप फल खा रहे हैं तो ताजा और मौसमी फलों को प्राथमिकता दें। ज्यादा पके या फिर बासी फल नहीं खाना चाहिए।

फल खाने के फायदे

फल खाने के कई फायदे होते हैं। यह पाचन को बेहतर करने के साथ-साथ स्किन पर भी निखार लाता है। इसमें विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम (Immunity Booster Fruits) को बूस्ट करते हैं। फलों में नेचुरल शुगर होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। ताजे फल खाने से ओवरऑल हेल्थ बेहतर होता है।

Flax Seed-Dates Laddu: घर पर कैसे बनाएं शुगर फ्री अलसी-खजूर के लड्डू? Weight Loss करने में होता है कारगर