Morning routine: आज के समय में तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कई लोग अपने लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे में इसका असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। वहीं, बहुत कम लोग ऐसे हैं जो अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहते हैं और समय-समय पर वर्कआउट करते हैं।
ऐसे में अगर आप भी हेल्दी और सुपरएक्टिव रहना चाहते हैं, तो सुबह के समय कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। यहां हम आपको 3 आसान एक्सरसाइज बताने वाले हैं, जिन्हें आप आसानी से अपने कमरे में ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इन्हें करने से आप फिट भी रहेंगे और आपका दिमाग भी शांत रहेगा।
सूर्य नमस्कार- Surya Namaskar
आप अपने दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार से कर सकते हैं। सूर्य नमस्कार योग का एक सम्पूर्ण पैकेज है, जिसमें 12 स्टेप्स होते हैं। इसे आप धीरे-धीरे सांस लेते हुए शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में आप इसे तीन से पाँच राउंड तक करें। इसके बाद आप इसे 10–15 राउंड तक बढ़ा सकते हैं। इसे करने से हार्ट और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिमाग भी शांत रहता है।
Chanakya Niti: जीवन में होना है सफल तो याद रखें चाणक्य की कही ये बातें, खुद चलकर आएगी सफलता
जॉगिंग
आप सुबह के समय जॉगिंग भी कर सकते हैं। इसमें आप पार्क में हल्की दौड़ या तेज़ चलना शामिल कर सकते हैं। इसकी शुरुआत आप कम से कम 1000–3000 स्टेप्स चलकर कर सकते हैं। इसे करने से हेल्थ बेहतर रहती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।
डीप ब्रीदिंग- Deep Breathing
प्राणायाम और डीप ब्रीदिंग करना सबसे बेस्ट होता है। इसमें आप अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी जैसे प्राणायाम को कर सकते हैं। इसको आप 10–15 मिनट तक कर सकते हैं। इसको करने से स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है और दिमाग शांत और फोकस्ड रहता है।