Dussehra 2024: पूरे देश में इस समय नवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा के बाद दसवें दिन दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। नवरात्रि के दसवें दिन को विजयादशमी भी कहा जाता है।
कब है दशहरा?
इस बार इसकी शुरुआत आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 57 मिनट से आरंभ हो रही है। वहीं, इसका अंत अगले दिन यानी 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 07 मिनट पर होगा। दशहरा का त्योहार असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है।
दशहरा के दिन नहीं करें ये काम
दशहरा के दिन कई ऐसे काम है, जिसको भूल कर भी नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन ये सभी काम करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है। इस दिन अगर आप भी ये सभी काम को कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप नेगेटिविटी से कैसे बच सकते हैं।
दूसरों की न करें बुराई
दशहरा पर दूसरे लोगों की बुराई करने से बचना चाहिए। हम अक्सर कहानी और कहावतों में सुनते रहते हैं कि किसी की भी बुराई नहीं करनी चाहिए। धर्म ग्रंथों में तो इसको सबसे बड़ा पाप माना गया है। दरअसल, दशहरा असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इससे आप सीख ले सकते हैं और अपने जीवन में इसको उतार भी सकते हैं।
घर को एकदम रखें साफ
नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। ऐसे में घर की साफ-सफाई का भी ख्याल रखना होता है। नवरात्रि के बाद दीपों का त्योहार दिवाली का आगमन होने वाला है। इसमें अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में दशहरा पर भी इसका ध्यान रखना होता है। इस दिन घर को साफ रखना होता है। दशहरा पर घर के मेन गेट को बेहतर तरीके से साफ करना चाहिए।
पशु-पक्षी की हत्या न करें
पशु हो या पक्षी दशहरा के दिन किसी की हत्या न करना चाहिए। उन्हें किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं करना चाहिए। वहीं, इस दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। इस दिन आपको शराब और धूम्रपान से दूरी बनाकर रखना चाहिए।