Women Fashion: हर कोई अपनी उम्र से कम का दिखना चाहता है। इसके लिए लोग चेहरे पर तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। डाइट में भी बदलाव करते हैं ताकि उनकी स्किन लंबे समय तक ग्लोइंग और यंग रहे। महिलाएं कई बार ड्रेसिंग सेंस में कुछ ऐसी गड़बड़ी कर देती हैं जिसकी वजह से उनकी सारी कोशिशें बेकार हो जाती हैं। अगर आपकी उम्र 30 प्लस है और आप 22 से 23 साल की दिखना चाहती हैं तो इसके लिए आपको अपने कपड़ों (Summer outfits for women) पर भी ध्यान देना चाहिए।

क्योंकि फैशन मिस्टेक की वजह से आप न तो अट्रैक्टिव दिखेंगी और न आपमें कॉन्फिडेंस आएगा। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे वुमन फैशन ट्रेंड (women fashion trends) लेकर आए हैं, जिसको फॉलो करके आप 30 की उम्र में भी 23 जैसी दिखेंगी। इसके लिए बस आपको कुछ ड्रेसेज को वॉर्डरोब में शामिल करना होगा। ऐसा करने से आप हर रोज कॉलेज से लेकर ऑफिस और शादी-पार्टी जैसे फंग्शन में भी सबसे अलग दिखेंगी। ऐसे में आप एक्ट्रेस आलिया भट्ट के ड्रेसेज से फैशन टिप्स (fashion tips in hindi) से सकती हैं।

शर्ट विद स्कर्ट

अगर आप ऑफिस में सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो आपको शर्ट के साथ लेदर स्कर्ट कैरी करना चाहिए। इससे आपको अट्रैक्टिव लुक मिलेगा। आप क्लासी दिखेंगी।

कॉटन शर्ट विद पेंट

कॉलेज और ऑफिस गोइंग महिलाओं को गर्मियों में कॉटन शर्ट जरूर पहननी चाहिए। इससे उन्हें कूल और क्लासी लुक मिलेगा। इसमें आप शॉर्ट या लांग शर्ट चुन सकती हैं।

ऑफ शोल्डर ड्रेस

गर्मियों के दिनों में पार्टी में जाने के लिए आपको ऑफ शोल्डर ड्रेस पहननी चाहिए। इसमें आप बोल्ड दिखाई देंगी। इसमें आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे।

क्रॉप टॉप विद ट्राउजर

गर्मियों के दिनों के लिए क्रॉप टॉप विद ट्राउजर भी बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप रोजाना पहन सकती हैं। इसके लिए आप कोरियन टॉप (Korean Style Tops) भी चुन सकती हैं। ये इन दिनों फैशन में हैं।

शिमरी साड़ी

समर में अगर आप किसी फंग्शन में जाने का सोच रही हैं तो आपको शिमरी साड़ी स्टाइल करनी चाहिए। इससे आपको मॉडर्न लुक मिलेगा। इसके साथ ही इसे कैरी करना भी बेहद आसान होता है।